औद्योगिक क्षेत्र थाना के सामने पीपल के पेड़ की अवैध कटाई, सामाजिक संगठन में आक्रोश...




भारत सागर न्यूज/देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना के सामने स्थित एक हरे-भरे, विशाल और छायादार पीपल के पेड़ की गुरुवार सुबह अवैध रूप से कटाई कर दी गई। यह पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्त्वपूर्ण था, बल्कि हिन्दू आस्था का भी प्रतीक माना जाता है।सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने इस घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। 




उन्होंने कहा कि पीपल के पेड़ की अवैध कटाई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। 


संस्था के अन्य पदाधिकारी सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, प्रकाश सिंह मामा, खुमान सिंह बेस,  लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, सीताराम योगी, गुड्डू मसाले वाला आदि ने भी एक सुर में इस घटना की निंदा की और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। 




गौरतलब है कि उच्च न्यायालय द्वारा पीपल और अन्य पेड़ों की अवैध कटाई पर पहले ही सख्त रोक लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों के अवैध कटान के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो इस मामले को लेकर आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!