POP को ना, Eco Friendly Ganesh Ji को हाँ, “माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान” के तहत मप्र जन अभियान परिषद की कार्यशाला का हुआ आयोजन

भारत सागर न्यूज नेटवर्क, देवास। मप्र जन अभियान परिषद, विकासखंड कन्नौद (जिला देवास) द्वारा सिद्ध माटी गणेश अभियान अंतर्गत संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सतवास में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रेखा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मालवीय, सामाजिक कार्यकर्ता ओम उपाध्याय, सुरेश यादव तथा विद्यालय प्राचार्य आशा जोशी उपस्थित रहे।



        कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन व पुष्पार्पण से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीराम जी के दुपट्टे पहनाकर नवांकुर अध्यक्ष दीपक राव, अतुल गुप्ता, हरिओम जारेडा और पवन पुरोहित ने किया। जन अभियान परिषद के परामर्शदाता संतोष जाट ने माटी गणेश बनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पेयजल शुद्ध रखने और आमजन को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 




रेखा शर्मा ने छात्रों और कार्यकर्ताओं से कहा कि “पर्यावरण जीवन का अभिन्न हिस्सा है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। माटी के गणेश बनाकर प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को रोका जा सकता है।” 
ओम उपाध्याय ने बताया कि “मिट्टी के गणेश की प्रतिमाएं बनाकर घर पर ही गमलों में विसर्जन करने से नदियों व तालाबों के पेयजल को रासायनिक व POP प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।” 




राजेश मालवीय ने जन अभियान परिषद की इस पहल को मुख्यमंत्री की अभिनव सोच बताते हुए कहा कि “यह प्रयास संस्कृति व पर्यावरण दोनों की सुरक्षा करेगा और समाज को नई दिशा देगा।” कार्यक्रम में वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य आशा जोशी, जिला समन्वयक सचिन सिंपी, विकासखंड समन्वयक नीरज द्विवेदी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के संजय शर्मा, दीपक राव, हरिओम जारेडा, अतुल गुप्ता, परामर्शदाता दीपक सोनेर, मंगलेश बैरागी, सुघीर सोमानी, शोभा जोशी सहित नवांकुर संस्था के पदाधिकारी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य और मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास पाठ्यक्रम के छात्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं संबोधन शिक्षक मनोज दुबे ने किया, जिन्होंने पर्यावरण सुरक्षा पर प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन