दो भाइयों के विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या...!




भारत सागर न्यूज/देवास। इंदौर जिले के ग्राम बरलाई जागीर में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात की है। गंभीर घायल अवस्था में बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय देवास लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।




घटना कैसे हुई -

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रकाश यादव पिता गंगाराम यादव (55) निवासी बरलाई जागीर रविवार रात को गांव के बोरखेड़ी मोहल्ले पहुंचे थे। वहां दो भाई रामेश्वर और ओमप्रकाश के बीच विवाद चल रहा था। मोहन नामक युवक ने फोन कर प्रकाश को विवाद सुलझाने बुलाया था। प्रकाश ने दोनों के बीच समझौता करवाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया।




इसी दौरान जब प्रकाश वहां से लौटने लगे, तभी रामेश्वर ने उन पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को परिजन जिला चिकित्सालय देवास लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन का बयान -

मृतक के पुत्र लोकेश ने बताया कि उसके पिता पशुपालन का कार्य करते थे। रविवार रात मोहन ने फोन पर विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था। समझौते के बाद जैसे ही उनके पिता लौटने लगे, आरोपी रामेश्वर ने उन पर हमला कर दिया।


पुलिस की कार्रवाई -

शिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि आरोपी रामेश्वर वारदात के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!