Posts

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.....!

Image
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आयें  बाबा महाकाल के दर्शन किये  मन्दिर समिति ने किया सम्मान - भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा)।   उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मंत्रीयो और वीआईपी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यह भी पढ़े - "पंचामृत से नहाए महाकाल, महामृत्युंजय जाप में क्यों दिखा अद्भुत आध्यात्मिक संकेत?" इसी कड़ी में आज शाम को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल उज्जैन आयें और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद।  पूजन आकाश पुजारी ने सम्पन्न कराया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति की और से उप प्रशासक एस एन सोनी द्वारा उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर तेजी के साथ बढ़ रहा है।

नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समिति अध्यक्ष ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी :

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास।  शहर में बारिश से पहले जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में पार्षद एवं समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस के निर्देशानुसार शहर के बीचो बीच स्थित नालों की सफाई चल रही है और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।   बैस ने बताया कि तीन बत्ती, अलंकर मार्केट, सुतार बाखल, सब्जी मार्केट, गोया से मोती बंगला तक बने नाले की सतत रूप से सफाई चल रही है। बैस ने  संबंधित ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले की सफाई पूर्ण रूप से होनी चाहिए, जिससे बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति न बने।  बैस ने कहा कि यदि नालो की सफाई उपरांत नालों के ऊपर, अन्य स्थानों व जल निकासी में रुकावट पाई गई या नालों की सफाई अधूरी रही, तो ठेकेदार एवं क्षेत्रीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़े:  प्रवेश उत्सव के साथ स्कूलों की शुरुआत, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा...! उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा और उसका भुगतान भी रोका जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ...

फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का राष्ट्रीय दिवस: वामपंथी दलों का प्रदर्शन व विचार गोष्ठी....!

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास।   फिलिस्तीन के साथ एकजुटता के राष्ट्रीय दिवस के आह्वान के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान फिलिस्तीन का साथ, मानवता का साथ, फिलिस्तीन को भूख और बदहाली से बचाना होगा,  फिलिस्तीन के साथ एकजुटता को लाल सलाम, फिलिस्तीन पर अत्याचार बन्द करो के गगनभेदी नारे लगाए गए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने कहा कि फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का अर्थ मानवीय मूल्यों के साथ वामपंथी दलों की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है।  मानवता की रक्षा के लिए फिलिस्तीन को भूख और बदहाली से बचाने के लिए सारी दुनिया की अमन पसन्द, प्रगतिशील, वामपंथी ताकतों को एकजुट होकर जनता को लामबंद करना चाहिए और इजरायल द्वारा अमेरिका की शह पर फिलिस्तीन की जनता पर किए जा रहे अत्याचार का कड़ा प्रतिरोध करना चाहिए।  यह भी पढ़े :  "वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की पुकार, ‘विश्व वरिष्ठजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ पर वरिष्ठों ने दिया ज्ञापन" भारत सरकार को भी ...

फौजी भाइयों की वापसी पर ट्रिकी अकैडमी में देशभक्ति से गूंजा माहौल....!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर देवास लौटे फौजी भाइयों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ट्रिकी अकैडमी, देवास से चयनित कुल 26 विद्यार्थी हाल ही में आर्मी की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने घर लौटे।  इस गौरवपूर्ण अवसर पर अकैडमी द्वारा ढोल और डीजे के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैनिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों को महापुरुषों की तस्वीरें भेंट कर सम्मानित किया गया। ट्रिकी अकैडमी के संचालक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि संस्था अब तक 1000 से अधिक युवाओं का विभिन्न सेवाओं में चयन करवा चुकी है।  यह भी पढ़े :  गुना में शिक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल...... इन सेवाओं में भारतीय सेना के अलावा रेलवे, पुलिस, पटवारी, शिक्षक, नेवी और अन्य सरकारी विभाग शामिल हैं। चौहान ने बताया कि ट्रिकी अकैडमी सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देती है। देवास जिले और आसपास के क्षेत्रों में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के पुत्र-पुत्रियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क करवाई जाती है।  इसके अलावा, कोरोना काल में अपने ...

"आधार कार्ड केंद्र बढ़ाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने sdm महोदय को सौपा ज्ञापन"

Image
  भारत सागर न्यूज/नागदा(संजय शर्मा) ।  नगर में आधार कार्ड केंद्रों की कमी के चलते आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने की प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण कई बच्चों के स्कूल में दाखिले अटक रहे हैं।  इसी गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन परमार के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में आधार कार्ड केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें।  मौजूदा आधार केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ और तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर आधार शिविरों का आयोजन किया जाए, जिससे आमजन को सुविधा हो और उन्हें दूर-दराज के केंद्रों पर न जाना पड़े। पार्टी का कहना है कि आधार कार्ड आज हर सरकारी योजना और शैक्षणिक कार्य के लिए अनिवार्य हो गया है, ऐसे में इसमें देरी आम नागरिकों के हितों पर सीधा प्रभाव डाल रही है। यह भी पढ़े -  "पंचामृत से नहाए महाकाल, मह...

गुना में शिक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल......

Image
बु क बैंक बनेगा निर्धन विद्यार्थियों की उम्मीद की किरण... कलेक्टर ने की शुरुआत, सनातन एकता मिशन की अभिनव पहल को सराहा... भारत सागर न्यूज/गुना ।    शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए श्री सनातन एकता मिशन, गुना मध्य प्रदेश ने ‘बुक बैंक’ अभियान की शुरुआत की है, जो समाज के उन निर्धन विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा जो आर्थिक अभाव के चलते अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते। इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा सिर्फ गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए।  इस अभिनव पहल का शुभारंभ मंगलवार को गुना कलेक्टर की उपस्थिति में मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्की सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी और मिशन की राष्ट्रीय सचिव पिंकी सक्सेना भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कलेक्टर महोदय ने इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आमजनों से इसमें सहयोग की अपील की। उन्होंने स्वयं कुछ पुस्तकें ‘बुक बैंक’ में भेंट कर इस सामाजिक आंदोलन की शुरुआत की। ‘बुक बैंक’ अभियान के अंतर्गत गुना शहर के निवासी अपने बच्चों की पुरानी पुस्तकें, पेन, बैग और शिक्षा से स...

भगवान कृष्ण गोगादेव मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण और किराए पर देने का मामला, प्रशासन से कार्रवाई की माँग....!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  नई आबादी क्षेत्र में स्थित भगवान कृष्ण गोगादेव मंदिर की भूमि पर कथित अवैध निर्माण और उसे किराए पर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और स्थानीय प्रशासन को एक आवेदन प्रस्तुत कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की माँग की है।   आवेदक के अनुसार, उक्त मंदिर भूमि वाल्मिकी मेहतर समाज की पुश्तैनी धार्मिक संपत्ति है, जिस पर वर्षों पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा भगवान कृष्ण गोगादेव मंदिर का निर्माण किया गया था। प्रशासन द्वारा भी उक्त भूमि पर मंदिर होने की पुष्टि की जा चुकी है और इसे समाज के नाम पर 50 वर्ष पूर्व नजूल भूमि के रूप कलेक्टर द्वारा एक रुपए वार्षिक पट्टे पर स्वीकृत किया गया है। पटेल का आरोप है कि सत्तार पहलवान के परिजनों कामरान खान, प्रवेश खान, और इमरान खान (सभी निवासी नई आबादी) द्वारा मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया और उसे किराए पर दे दिया गया है, जो स्पष्ट रूप से नियमों के विरुद्ध है।  इस मामले की शिकायत 9 नवंबर 2023 को प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को की गई थी। तहसीलदा...

वृद्ध दंपती से धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने का मामला, पटवारी पर मिलीभगत का आरोप.....!

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास। जिला देवास की तहसील हाटपीपल्या निवासी 78 वर्षीय वृद्ध भंवरबाई एवं उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ पति सुरजसिंह राजावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधीश देवास को आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होंने अपने ही पुत्र व पोत पर छलपूर्वक भूमि हड़पने और मौजा पटवारी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।   वृद्धा भंवरबाई का कहना है कि उनके पति सुरजसिंह, जो कि पूर्व में कोऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं, वर्ष 2020 से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। इस कमजोरी का फायदा उठाकर उनके पौत्र विजयसिंह व अजयसिंह (पुत्र चेतनसिंह राजावत) ने दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को धोखाधड़ी से विक्रय एवं दान-पत्र निष्पादित करवा लिए। भंवरबाई के अनुसार, उक्त दस्तावेज़ों के आधार पर बिना उनकी जानकारी के पटवारी दिनेश कारपेंटर द्वारा तेजी से 6 दिन के अंदर राजस्व रिकॉर्ड खसरा एवं बी वन में नामांतरण इंद्राज करवा दिया गया,  और फिर दिनांक 24 दिसंबर 2024 को अजयसिंह के पक्ष में विक्रय पत्र दर्ज करवा दिया गया। जब इस धोखाधड़ी की जानकारी प्रार्थिनी को हुई, तो उन्होंने 2 जनवरी 2025 को एक सार्वजनिक सूचना समाचार पत्र में प...

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप....?

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले की विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साबूखेड़ी में एक किसान की पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। किसान देवकरण का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनकी 11 बीघा कृषि भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पहले पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की और फिर रजिस्ट्री करवाकर कब्जा करने की कोशिश की। देवकरण ने बताया कि जब वह अपनी जमीन पर बुवाई के लिए पहुंचा तो दबंगों ने उस पर लाठी, डंडों और लोहे की पाइपों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। घटना की शिकायत किसान ने विजयागंज मंडी थाने में दर्ज करवाई, जहां पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।  लेकिन पीड़ित का कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उसे लगातार जान का खतरा बना हुआ है। किसान का कहना है कि उसने इस विवाद को लेकर कई बार प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। मजबूरी में उसने न्यायालय का रुख किया,  जहां से उसे उसकी जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का स्टे ऑर्डर मिला है। बावजूद इसके, जमीन पर दबंगों का दबाव बना हुआ ह...

रतलाम जिले में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत....

Image
कुएं की बाउंड्री धंसने से हुआ हादसा, रात 1. 45 निकाले शव ... बारिश से कमजोर हुई मिट्टी बनी हादसे की वजह, एसपी अमित कुमार भी पहुंचे घटनास्थल... भारत सागर न्यूज/रतलाम।   मध्य प्रदेश  में लगातार हादसों का दौर  जारी वही आज रात्रि को जावरा के पास गड़गड़िया गांव में एक गहरा कुआं धसने से कुछ लोगों के अंदर दबने की सूचना मिली।  वही खबर की सुचना मिलते ही ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य चालू किया गया और सूचना मिलते ही मौके पर रतलाम ASP सहित जावरा SDM, CSP सहित तहसीलदार मौके पर लाइट लगाई गई और रेस्क्यू चालू किया गया और राहत और बचाव कार्य चलाया गया मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि को रतलाम जिले के जावरा के पास गड़गड़िया गांव में एक गहरा कुआं धसने से कुछ लोगों के अंदर दबने की सूचना मिल रही है वही खबर की सुचना मिलते ही ग्रामीणों , द्वारा राहत बचाव कार्य चालू किया गया और सूचना मिलते ही मौके पर रतलाम ASP सहित जावरा SDM, CSP सहित तहसीलदार मौके पर लाइट लगाई गई और रेस्क्यू चालू किया गया और राहत और बचाव कार्य किया गया

जब तक सद्गुरु की शरण में नहीं जाते, तब तक देह का भेद मालूम नहीं पड़ता- सद्गुरु मंगल नाम साहेब......

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। संसार भगवन-भगवन पुकारता है लेकिन भगवन को समझता नहीं। भगवन को समझना चाहिए। जो भग के द्वारा देह रूपी वन की रचना की गई है। ज्ञान और कर्म इंद्रियों की रचना, सुख-दुख की रचना। यह महसूस होती है तो सिर्फ ज्ञान और कर्म इंद्रियों के द्वारा होती है। जितने भी शरीर बने हैं भगवन  के द्वारा ही बने हुए हैं। यह विचार सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने सदगुरु कबीर सर्वहारा प्रार्थना स्थली टेकरी पर गुरुवाणी पाठ, गुरु शिष्य चर्चा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा, कि इसमें होती है देह रूपी जंगल की रचना। वन जो है वह 84 लाख योनियों के शरीर हैं। जीव जो है, चैतन्य पुरुष है। इसको प्रेम प्यार में बांधकर नवनीत शरीरों का निर्माण किया गया है। इन शरीरों में सुख-दुख सब व्याप्त है। सर्प, नेवले का बेर, चूहा बिल्ली का बेर। ऐसे देह ही देह की बेरी है। जब तक ज्ञान का प्रकाश नहीं होगा तब तक इसी तरह के बेर में उलझते रहेंगे।  उन्होंने आगे कहा कि सब मेरा, तेरा, कपड़े चमड़े, पद और पदार्थ में उलझ रहे हैं। इससे पार जाने के लिए सद्गुरु ने स्वांस की डोर डाली है। जो स्वर्ग एवं नरक दोनों तरफ पहुंचती है। जो विदेही ह...