फौजी भाइयों की वापसी पर ट्रिकी अकैडमी में देशभक्ति से गूंजा माहौल....!
भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर देवास लौटे फौजी भाइयों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ट्रिकी अकैडमी, देवास से चयनित कुल 26 विद्यार्थी हाल ही में आर्मी की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने घर लौटे।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर अकैडमी द्वारा ढोल और डीजे के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैनिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों को महापुरुषों की तस्वीरें भेंट कर सम्मानित किया गया। ट्रिकी अकैडमी के संचालक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि संस्था अब तक 1000 से अधिक युवाओं का विभिन्न सेवाओं में चयन करवा चुकी है।
यह भी पढ़े : गुना में शिक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल......
इन सेवाओं में भारतीय सेना के अलावा रेलवे, पुलिस, पटवारी, शिक्षक, नेवी और अन्य सरकारी विभाग शामिल हैं।
चौहान ने बताया कि ट्रिकी अकैडमी सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देती है। देवास जिले और आसपास के क्षेत्रों में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के पुत्र-पुत्रियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क करवाई जाती है।
इसके अलावा, कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके विद्यार्थियों को भी संस्था द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस आयोजन में संस्था के समस्त स्टाफ, चयनित सैनिकों के परिजन और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति का उत्साह और गौरव की अनुभूति स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
Comments
Post a Comment