"आधार कार्ड केंद्र बढ़ाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने sdm महोदय को सौपा ज्ञापन"

 



भारत सागर न्यूज/नागदा(संजय शर्मा)।  नगर में आधार कार्ड केंद्रों की कमी के चलते आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने की प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण कई बच्चों के स्कूल में दाखिले अटक रहे हैं। 




इसी गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन परमार के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में आधार कार्ड केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें। 



मौजूदा आधार केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ और तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर आधार शिविरों का आयोजन किया जाए, जिससे आमजन को सुविधा हो और उन्हें दूर-दराज के केंद्रों पर न जाना पड़े।




पार्टी का कहना है कि आधार कार्ड आज हर सरकारी योजना और शैक्षणिक कार्य के लिए अनिवार्य हो गया है, ऐसे में इसमें देरी आम नागरिकों के हितों पर सीधा प्रभाव डाल रही है।

यह भी पढ़े - "पंचामृत से नहाए महाकाल, महामृत्युंजय जाप में क्यों दिखा अद्भुत आध्यात्मिक संकेत?"

अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।




इस अवसर पर आदित्य मालवीय, धर्मेंद्र सोलंकी, मुकेश पालोदिया, चंद्रकांत शर्मा, विक्की मालवीय, सुरेश शर्मा, अभिषेक परमार, दीपक चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments