प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.....!
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आयें बाबा महाकाल के दर्शन किये मन्दिर समिति ने किया सम्मान - भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा)। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मंत्रीयो और वीआईपी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यह भी पढ़े - "पंचामृत से नहाए महाकाल, महामृत्युंजय जाप में क्यों दिखा अद्भुत आध्यात्मिक संकेत?" इसी कड़ी में आज शाम को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल उज्जैन आयें और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद। पूजन आकाश पुजारी ने सम्पन्न कराया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति की और से उप प्रशासक एस एन सोनी द्वारा उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर तेजी के साथ बढ़ रहा है।