देवास में 13-14 सितंबर को होगा चौथा कवि समागम

- देशभर से 250 से अधिक कवि होंगे शामिल, हिंदी दिवस पर होगा विशेष आयोजन




भारत सागर न्यूज/देवास। कवि समागम समिति द्वारा चौथा कवि समागम स्थानीय राजपूत गार्डन में 13 और 14 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य साहित्यिक आयोजन में देश के कोने-कोने से 250 से अधिक नवोदित एवं स्थापित कवि शिरकत करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में कविता पाठ, परिचर्चा, विभिन्न लेखकों की पुस्तकों का लोकार्पण, वरिष्ठ कवियों का मार्गदर्शन, सम्मान समारोह एवं अन्य साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समिति अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि हिंदी दिवस पर आयोजित इस कवि समागम में प्रस्तुत कविताओं का प्रसारण डिजिटल दरवाजा चैनल पर किया जाएगा। 




साथ ही श्रेष्ठ कवियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सह-प्रायोजन साहित्य समन्वय समिति द्वारा किया जा रहा है। संपूर्ण आयोजन को 10 सत्रों में बांटा गया है, जिनमें विविध गतिविधियां शामिल रहेंगी। विशेष रूप से स्वर्गीय बंशीधर स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कविता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संरक्षक देव कृष्ण व्यास ने बताया कि इस वर्ष स्वर्गीय कवि हरि जोशी स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि सांड नरसिंहपुरी, गुरु सक्सेना (नरसिंहपुर), सुरेंद्र यादवेंद्र (बारा, राजस्थान), रणजीत राणा (भीलवाड़ा), डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ) सहित कई वरिष्ठ कवियों ने अपनी सहभागिता की सहमति दी है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!