सेवा पखवाडा अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी महाराजा मंडल देवास द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 और 8 में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईटावा पर "स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार" कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा महाराजा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, वार्ड 7 के पार्षद मुस्तफा अहमद, वार्ड 8 के पार्षद राजेन्द्र ठाकुर, मंडल नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जिला स्वास्थ्य विभाग देवास की एपीएम श्रीमती स्वीटी यादव,
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आयुष आचार्य एवं उनकी पूरी टीम तथा वार्ड 7–8 की सभी आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। शिविर में अमलताज हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी महाराजा मंडल के नगर मंत्री संतोष तिवारी ने दी।
Comments
Post a Comment