नागदा में कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन...

- भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण ने निकाली आक्रोश रैली, राहुल गांधी और जीतू पटवारी से लिखित माफी की मांग




भारत सागर न्यूज/नागदा। महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के तत्वावधान में सोमवार को नागदा में कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध भव्य आक्रोश रैली निकाली गई। रैली जवाहर मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग से होती हुई कन्या शाला चौराहे पर पहुँची, जहाँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। 




महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों ने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” की सनातन संस्कृति वाले भारत में महिलाओं को शराब से जोड़ना अत्यंत आपत्तिजनक और भ्रामक है। यह बयान हरतालिका तीज जैसे पावन पर्व के दिन दिया गया, जब महिलाएँ अखंड सौभाग्य की कामना से उपवास करती हैं। यह कांग्रेस नेताओं की मानसिकता और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत पूज्य माताजी के प्रति दिए गए अभद्र व अमर्यादित वक्तव्य की भी घोर निंदा की। 




वक्ताओं ने कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री जी की माताजी का, बल्कि संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान है। भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व तुरंत सार्वजनिक एवं लिखित माफी मांगे।जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए ईडी गठबंधन के नेता नफरत और असभ्यता की राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के चरित्र को उजागर करती है। देश की जनता इस अक्षम्य कुकर्म पर उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 

प्रमुख उपस्थिति 

इस आक्रोश रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गेहलोत, नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, खाचरोद मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सुल्तान सिंह शेखावत, महिला नेत्रीगण: श्रीमती शिवानीकुंवर सोलंकी, श्रीमती उषा सोनी, श्रीमती बबीता रघुवंषी, श्रीमती रेखा राठौड़, श्रीमती अन्नपूर्णा परमार, श्रीमती उमा पाण्डेय, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती भावना रावल, 




श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती लता डोडिया, श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती रितु पांडे, श्रीमती पुष्पा रघुवंषी, श्रीमती अनीता रघुवंषी, श्रीमती राधा पांचाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि किशोर शर्मा, राजकुमार जैन, इन्द्रपाल पण्ड्या, हिम्मत सिंह राठौड़, दौलत प्रजापत, सूरज मकवाना, सुभाष रावल, श्रीराम शर्मा, ओ.पी. गेहलोत, गोवर्धन परिहार, निर्मला बाई उमराव सिंह, कृष्णा सूर्यवंशी, भारती चौहान, श्रीमती फूल देवी मल्लाह, पदम आजना, सुमेर सिंह, गुरुचरण, श्याम सिंह, लोकेश माली सहित अनेक कार्यकर्ता। मातृशक्ति की हुंकार कार्यक्रम में आक्रोशित महिलाओं ने नारे लगाए: “नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” “नारी शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में” जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार एवं नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने ने बताया कि इस विशाल रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नारी सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!