महिला मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा की पूर्णाहुति पर निकाली शोभायात्रा





भारत सागर न्यूज देवास। स्थानीय लक्ष्मण नगर में महिला मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतय श्रीमद भागवत महापुराण कथा यज्ञ हवन के साथ संपन्न हुई। कथा समापन अवसर पर महिला मंडल द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई। कथावाचक विशाल पंडित द्वारा विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों से यज्ञ हवन में आहुतियां डलवाई गई।  




ढोल-धमाके के साथ झूमते-गाते कथा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए  स्थानीय कालोनी स्थित महाकाल मंदिर पहुंची। कथा में गायत्री विहार, सम्यक विहार आदि की संध्या सोनी, नीति सोनी, माया डोडिया, माया वर्मा, मंगल माली, राजू माली आदि महिला मंडल द्वारा समर्पण रूप से भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!