Posts

साहित्यकार श्रीमती भटनागर काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित !

Image
देवास।  इंडिया नेटबुक्स, बीपीए फाउंडेशन व अनुस्वार पत्रिका का प्रतिष्ठित वार्षिक साहित्यकार सम्मान  समारोह का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। जिसमे शहर की वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को सुप्रसिद्ध कथाकार उर्मिला शिरीष, डाक्टर संजीव कुमार व सुश्री मनोरमा कुमार द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देश के 52 वरिष्ठ, युवा और बाल साहित्यकारों सहित जाने-माने पत्रकारों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार चित्रा मुद्गल, प्रख्यात नाटककार प्रताप सहगल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जाने माने व्यंग्यकार द्वय रणविजय राव व डॉ लालित्य ललित व पूनम माटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ रोटेरियन संदीप भटनागर ने दी। इस खबर को भी पढ़े -    आदिवासी महिला व युवक की मौत के विरोध में युकां ने किया जंगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला !

आदिवासी महिला व युवक की मौत के विरोध में युकां ने किया जंगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला !

Image
देवास - इंदौर के महू में आदिवासी महिला और युवक की मौत से शुरू हुआ बवाल प्रदेश में कई जगह आग पकड़ रहा है। उपरोक्त घटना के विरोध में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पूतला फूंकते हुए दोषियों पर 302 की कार्यवाही की मांग की।पंकज वर्मा ने बताया कि कांग्रेसजन सयाजीद्वार पर एकत्रित हुए। जहां भारी पुलिस बल के बीच जमकर नारेबाजी करते हुए एक के बाद एक मुख्यमंत्री के करीबन 5 पूतले फूंके। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई। उसके बावजूद भी कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा नजर आया, पुलिस की तरफ से पानी की बौछार की गई, जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जख्मी भी हो गए। पंकज वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। आदिवासियों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। आदिवासी महिला के साथ

शिप्रा तट पर 1917 से चल रहा अखंड रामायण पाठ !

Image
- अखंड रामायण पाठ के दौरान चंद्रशेखर दास का सम्मान किया  देवास - विश्व कल्याण व राम नाम की महिमा को जन जन तक पहुंचाने के लिए शिप्रा तट शिप्रा में 1917 से अनवरत अखंड रामायण पाठ महाराज  चंद्रशेखर दास के सानिध्य में चल रहा है। मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन बालक दास महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी ठा.मोहन सिंह चंदाना के नेतृत्व में मनोहर गुप्ता, आनंद सिंह पवार, ईश्वर महाराज द्वारा महाराज श्री चंद्रशेखर दास का शाल, श्रीफल पुष्पमालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इस पुण्यमय कार्य में ग्राम बूढ़ी बरलाई एवं आसपास के ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। निरंतर अखंड चल रहे रामायण पाठ में चंद्रशेखर दास महाराज के साथ मधुर आनंद गुरु पित्र रामायण मंडल के विक्रम पहलवान, चंदर भाट, सुरेश मारू, छतर सिंह दरबार आदि भक्त साथ दे रहे हैं। रामायण पाठ मैं आने वाले नागरिकों के लिए एक कोरी पुस्तिका भी रखी गई है जिसमें भक्त राम-राम राम लिखते हैं रामायण पाठ में लिखने के साथ ही घर पर भी पुस्तिका फार्म ले जाते हैं। जिसमें बच्चों द्वारा राम-राम राम- राम लिखकर बच्चे वापस कार्यक्रम स्थल रामायण मंडल पा

आयुक्त ने वसुली टीम का किया औचक निरीक्षण !

Image
देवास - संपत्तिकर की वसुली हेतु बकायादारो से निगम की टीम द्वारा सम्पर्क किया गया। जिसमे 4 स्थानो पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की गई। जिसके अन्तर्गत 3 स्थानो पर कुर्की की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। वहीं आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा संपत्तिकर व जलकर वसुली टीम का औचक निरीक्षण किया गया। 2 स्थानो पर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही की जा रही थी, निरीक्षण के दौरान आयुक्त भी कुर्की की कार्यवाही मे उपस्थित रहे। राजाराम नगर, शामलात रोड व उज्जैन रोड के बकाया करदाताओ द्वारा कुर्की की कार्यवाही के दौरान संपत्तिकर की बकाया राशि जमा कराई गई। इस दौरान निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्त्री, उपयंत्री दिनेश चौहान, श्याम सुन्दर रघुवंशी, चंदन सोनी, राजस्व निरीक्षक राजेश जोशी, ब्रजेश शर्मा, राम ठाकुर,संजय सांगते, संजय पारखे, विनोद वैद्य, स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमंत उबनारे, दरोगा अबरार खान एवं पूरी टीम उपस्थित रही। इस खबर को पढ़े -  आयुक्त की उपस्थिति मे कुर्की की कार्यवाही मे दुकान सील !

कोटवारों ने धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी कर निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन !

Image
देवास।  मप्र जिला कोटवार संघ विगत आठ दिनों से लामबंद होकर वेतनमान बढ़ाने, नियमितीकरण करने सहित अन्य मांगों के लिए हड़ताल पर है और मण्डुक पुष्कर धरना स्थल पर धरना दे रहा है। संघ जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय ने बताया कि हड़ताल के दौरान शुक्रवार को जिलेभर के कोटवार धरना स्थल पर एकत्रित हुए और रैली के रूप से नारेबाजी करते हुए उज्जैन रोड़, बस स्टेण्ड, भोपाल चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां एडीएम महेन्द्र सिंह कवचे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेशभर में करीब 38 हजार से अधिक कोटवार कार्यरत है। 52 विभागों के कार्य मे सहयोग करने वाले कोटवारो को महज 4 हजार प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलता है। वही जिन कोटवारो कों गुजारा करने के लिए सरकार द्वारा जमीन दी गई हैं उन्हें कोई वेतन नही दिया जाता है। जबकि कोटवार हर विभाग में अधिकारियों के अनुसार अपने सेवा देता है। कोटवारों की मांग है कि प्रदेश के सभी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए और कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए। सेवा भूमिधारी कोटवारों को भूमि स्वामी का स्वत्व दिया जाए। शहरी क्षेत्र में कोटवार का पद समाप्त नह

बाइक पर सवार बदमाशो ने पुजारी पर चाकू से हमलाकर लुटा !

Image
भोपाल - मिसरोद इलाके में बुधवार को मंदिर का पुजारी रस्ते जा रहा था, उसी दोरान तीन लोग आये और पुजारी का रास्ता रोककर चाकू दिखाकर हमला किया और जो पुजारी के पास नगदी थी ।  उन्हें लेकर चले गये तीन बदमाशो ने पुजारी पर चाकू से वार किया ।  जिस वजह से पुजारी घायल हो गया । पुजारी को घायल अवस्था में उनका भाई अस्पताल लेकर गया । जहा पुजारी का इलाज शुरू किया गया पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हमला के लूटपाट का केस दर्ज किया पुलिस जाँच में लगी है । आरोपितों को ढूढने में  मिसरोद थाने के एसआइ जीएस चौहान ने बताया कि नटबाबा मंदिर परिसर सुरेन्द्र लेण्डमार्क नर्मदापुरम रोड निवासी रोहितदास बैरागी (43) नटबाबा मंदिर में पुजारी है। बुधवार रात वह अपने भाई कमलेशदास बैरागी (40) के साथ शाहपुरा इलाके में आयोजित अपने परिचित की शादी में शामिल होने गए थे। जहां से छोटा भाई पहले घर लौट आया।  रात करीब साढ़े दस बजे रोहितदास अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी बाबड़िया कला रेलवे फाटक के पास रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद सीने पर चाकू से हमला कर नगदी 13 सौ रूपये छीन लिए। लूटपाट

माँ हिंगलाज जयंती 19 मार्च को, कलश स्थापना के साथ निकलेगा चल समारोह, समाज की बैठक सम्पन्न !

Image
  देवास।  माँ हिंगलाज जयंती महोत्सव समस्त भावसार समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 मार्च को उज्जैन रोड इटावा स्थित श्याम गार्डन में मनाई जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि महोत्सव अंतर्गत 19 मार्च को माताजी की कलश स्थापना प्रात: 11 बजे होगी। जिसके बाद रंगोली, मेहंदी, पेंसिंल, स्क्रेच ड्राइंग, बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। पश्चात माताजी का हवन समाजजनों की ओर से पं. उमेश व्यास दोपहर 1 बजे प्रारंभ किया जाएगा। दोपहर 3 बजे समाजजनों द्वारा माँ हिंगलाज का चल समारोह बैण्ड बाजों के साथ इटावा श्याम गार्डन से प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे नवनिर्वाचित समाज अध्यक्ष भूपेन्द्र भावसार, कोषाध्यक्ष मुरलीधर झाला, सचिव संतोष संतोष भावसार, नवगठित कार्यकारिणी संचालकों का शपथ विधि समारोह होगा। समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं आगामी वर्ष की योजनाओं का विस्तार का वाचन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रमेश बंछोड़, ममता झाला एवं उनकी मण्डली द्वारा दी जाएगी। शाम 8 बजे से माँ हिंगलाज की महाआरती समाज बंधुओं द्वारा की जाएगी। तत