04 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारतीय एवं विश्व इतिहास मेंImportant events of 04 January in Indian and world history


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

  • 1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।
  • 1912 में कैप्टेन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।
  • 1966 : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरुआत।
  • 1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस की स्थापना।
  • 1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।
  • 1998 : बंगलादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
  • 2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया।इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।
  • 2008 : अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
  • 2009 : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
  • 2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया।इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।
04 जनवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 04 January)

      • 1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ सर आइजैक न्यूटन का जन्म।
      • 1809 : नेत्रहीनों को पढ़ने लिखने में मदद देने वाली लिपि के अविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।
      • 1887 - प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्‍म हुआ।
      • 1892 - भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्‍म हुआ।
      • 1924 - धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्‍म हुआ।
      • 1925 - कवि गोपाल दास नीरज का जन्‍म हुआ।
      • 1925 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्‍म हुआ।
      • 1931 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म।
      • 1952 : भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्म।
      • 1955 : सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता प्रताप चन्द्र सारंगी का जन्म।
      • 1965 : हिन्दी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म।
      • 1988 - भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्‍म हुआ।
      04 जनवरी को हुए निधन (Died on 04 January )

          • 1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री का निधन खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
          • 1931 - मोहम्मद अली का निधन जो भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
          • 1983 - झाबरमल्ल शर्मा का निधन जो राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
          •  1994 : मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन का निधन।
          • 2006 : दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
          • 2016 : भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच कपाड़िया का निधन










          Comments

          Popular posts from this blog

          पहले दोनों हाथ काटे, फिर फंदे पर झुलाया और ऐसे बाप ने उतार दिया बेटे को मौत के घाट ! जघन्य हत्याकांड में काम आई पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग ! First cut off both hands, then hanged him on the noose and such a father put his son to death! Smart policing of the police came in handy in the heinous murder case!

          क्या आपका वाहन भी हुआ है चोरी, देखें कहीं आपका वाहन तो नही है लिस्ट में.... पुलिस ने जारी की चोरी के पकड़े गए वाहनों की सूची

          ऐसे देवास के कलेक्टर.....! कहानी छोटे कद के आदमी और बड़े कद के अफसर की ...