स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत वार्ड 14, 15, 16 में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत देवास के वार्ड क्रमांक 14, 15 एवं 16 की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संयु242222क्त रूप से कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार संजय नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद गणेश पटेल ने फीता काटकर किया। आशा कार्यकर्ता अनुराधा लोधी एवं अनिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर करण सोनी, धर्मेन्द्र पटेल सहित अन्य चिकित्सकों के मार्गदर्शन में सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 




कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी एवं महिला आरोग्य समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण को बढ़ावा देना था। इस अभियान के तहत न केवल उपचार और स्क्रीनिंग की सुविधा दी गई, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई। 




विशेषज्ञों द्वारा संतुलित आहार, आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक, स्वच्छता और जीवनशैली में सुधार को लेकर भी परामर्श दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित न रखकर उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिला अस्पताल से डॉ. सुनील तिवारी, डीसीएम ओमप्रकाश मालवीय, स्वीटी यादव, ज्योति आहुरे, सुखदेव रावत, मीडिया प्रतिनिधि कमल डाबर, रीना दुबे, किरण देवी, बबली सारोलिया, पूर्णिमा शर्मा, सुनीता दुबे, कोमल सोनगरा, मंजूलता राठौर, अर्चना अस्ताया, सरिता बाघेला, संगीता मालवीय सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन