80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 14 वरिष्ठों का वरिष्ठ नागरिक संस्था ने किया सम्मान

- अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रगान गाकर व पौधारोपण के साथ हुआ समापन



भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एडीशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं संस्थापक सदस्य डॉ. डी.पी. श्रीवास्तव ने किया। संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर एवं गंगासिंह सोलंकी ने अतिथियों एवं वरिष्ठों का सम्मान करते हुए स्वागत भाषण दिया। संस्था की प्रगति पर प्रकाश सचिव श्रवण कुमार कानूनगो ने डाला। सम्मान समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले दत्तुप्रसाद वर्मा, इंजी. कमल बरडिया, पुष्पा गर्ग, 




फकीरचंद चौधरी, मालती ओझा, यशोदा शर्मा, श्रीमती शोभना रमणलाल, वीणा भार्गव, एमएल गगरानी, डॉ. बीएस तिवारी, डॉ. रमेशचंद्र मुंदडा, सोमेश्वर त्रिवेदी, डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी, संगीता दिनेश सुपेकर वरिष्ठजनों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर किया गया। साथ ही जिला अस्पताल डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक संस्था पदाधिकारियों द्वारा कुछ समस्याओ से अवगत कराया गया, जहां अतिथियों ने सभी सुझावों एवं समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। संस्था की गतिविधियों की सराहना की एवं संस्था को हर प्रकार का सहयोग देने का वादा भी किया। संस्था अध्यक्ष पाराशर ने कहा कि पूरे विश्व में 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य वरिष्ठ जनों द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियों को सम्मान देना था। कालांतर में वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती रही। परिवार समाज और राष्ट्र ही नहीं विश्व में भी वरिष्ठ जनों के प्रति बढ़ता अलगाव, उनकी अपेक्षा मान, सम्मान, स्वास्थ्य, संपत्ति की सुरक्षा में उन्हें एकांकी जीवन के लिए मजबूर कर दिया है। बुजुर्गो की बदहाल स्थिति एवं बढते वृद्धाश्रम दर्शाते है कि भारतीय परम्परा से श्रवण कुमार जैसे पुत्र अब खत्म हो रहे है। 




पाराशर ने आगे कहा कि वृद्धजनों की बदहाल स्थिति का संज्ञान लेते हुए शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2025 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम (समावेशी भविष्य के लिए वृद्धजनों की आवाज को सशक्त बनाना है)। ऐसे समावेशी वातावरण से समाज के विकास को दिशा मिलती है। जहां वरिष्ठजनों का सक्रिय योगदान भी होगा जो समाज के विकास को दिशा देने में सहायक होगा। इस एकांकी पन को दूर करने, उनके मान-सम्मान, संपत्ति और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए संस्था विगत 29 वर्षों से संकल्पित होकर निरंतर कार्यरत है, इसके साथ ही संस्था अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है। पाराशर ने कहा कि वरिष्ठ जन राष्ट्र की नींव है और इस नींव को सहजने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देवास में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए अमृत संचय अभियान पर सफलता पूर्वक कार्य निरंतर चल रहा है। इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर नौवा स्थान प्राप्त हुआ है और 25 लाख रूपए की धनराशि भी जिले को मिलने वाली है। समारोह का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया एवं आभार गंगा सिंह सोलंकी ने माना। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं एडीशनल एसपी भदोरिया ने संस्था द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के संस्था उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार ढाली, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार कुमावत, सहसचिव बी डी चावड़ा, संचालक शीलनाथ आरस, केसी नागर, एमडी सिन्हा, एस.के. शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभा नायक, उषा जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन व आमजन उपस्थित थे। समारोह में कलेक्टर एवं एडीनल एसपी ने पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल एवं वरिष्ठजनों के साथ संस्था प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में गंगासिंह सोलंकी ने उपस्थिति जनों को जल संचय करने की शपथ दिलाई। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन