आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी भंग, नवीन कार्यकारिणी को लेकर बैठक आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व जितेन्द्रसिंह तोमर के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी संगठन कार्यकारिणी को भंग दिया गया है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. आरपी झाला के नेतृत्व में संगठन विस्तार के लिए एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
इसमें नवीन कार्यकारिणी को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर, फतेह मोहम्मद शेख, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह राठौड़, सोनू, राजा सूरज राठौड़, इमदाद शेख, राजा घोसी, सतीश सीनगर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी पूर्व शहर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सलमान सदर ने दी।
Comments
Post a Comment