मां चामुंडा सेवा समिति ने भजन गायक द्वारका मंत्री का किया स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से समिति की मात्रशक्तियों द्वारा नगर के प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री का शाल श्रीफल पुष्पमालाओं, पगड़ी, मां की चुन्नी ओढ़कर आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री ने मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के दौरान समिति द्वारा भंडारे में लाखों भक्तों की 24 घंटे निःशुल्क अनवरत की गई सेवाओं के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। कहा कि जो मां के काम में अग्रणी रहता है।
वह कभी दुखी नहीं हो सकता। मां की कृपा उस पर हमेशा बनी रहती है। 24 घंटे सेवा पंडाल निशुल्क चलाकर दूर-दूर से आए भक्तों में देवास व मां चामुंडा मां तुलजा भवानी की महिमा को जन-जन तक पहुंचाया है। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, उमेद सिंह राठौड़, इंदर सिंह गोड़, दिनेश सांवलिया, मातृशक्ति दुर्गा व्यास, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, कला तंवर, संगीता जोशी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment