विश्व रिकॉर्ड हेतु लगातार प्रयत्नरत हैं ठाकुर विजय बहादुर सिंह राठौड़
- 39 घंटे सतत गायन से देंगे गुरुदेव किशोर कुमार को श्रद्धांजलि
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के बहुमुखी प्रतिभा के धनी ठाकुर विजय बहादुर सिंह राठौड़ "आभास" (मध्यप्रदेश) इस वर्ष भी गायन के क्षेत्र में नया इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर हैं। गुरुदेव किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर, आगामी 13 अक्टूबर को वे 39 घंटे के सतत गायन की अनूठी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन किशोर कुमार क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा किया जा रहा है,
जिसमें देशभर से कई किशोर प्रेमी कलाकार अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियों से गुरुदेव किशोर दा को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। ठा. विजय बहादुर सिंह राठौड़ पिछले कई वर्षों से संगीत साधना में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने पूर्व में भी अपने 124 घंटे के गायन प्रदर्शन से इतिहास रचते हुए “लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में अपना नाम दर्ज कराया था। इस बार वे मां अहिल्या की नगरी इंदौर, जो देश की सर्वोच्च स्वच्छ नगरी के रूप में प्रसिद्ध है, में अपनी सुरमयी प्रस्तुति देकर गुरुदेव किशोर कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Comments
Post a Comment