फिर पलटी जुगाड की नाव, बाल-बाल बचे ग्रामीण


देवास। शिप्रा नदी में पुल के लिए छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा विगत कई दिनों से प्रदर्शन किया    जा रहा है। आंदोलन के सूत्रधार पूर्व जनपद सदस्य हंसराज मंडलोई ने बताया कि रविवार को जुगाड की नाव से नदी पार करते समय नाव पलटने से कुछ लोग नदी में गिर गए जिन्हें तुरंत बचा लिया गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। इस घटना के बाद किसानों तथा सब्जी विक्रेताओं ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। गौरतलब है कि पूर्व में मीडिया में जुगाड़ की नाव की खबरे प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण करने गए थे उस समय भी जुगाड़ की यह नाव पलटी कहा गई थी। हंसराज मंडलोई ने बताया कि बड़े नेता हमारे इम्तीहान का सब्र ना ले अन्यथा हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। महक पठान ने कहा कि सरकार शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैै। नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, पुल नहीं होने के कारण यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण जनों ने एकमत होकर शिप्रा मैया के किनारे पर खड़े होकर संकल्प लिया कि हमारा आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक शिप्रा नदी में पुल का निर्माण नहीं होता व ग्राम बांगर से बैरागढ़ होते हुए हिरली से महाराजगंज खेड़ा तक सड़क नहीं बनती , सिलोदा बिलोदा होते हुए ग्राम पानो वहां से सांवेर तक सड़क का निर्माण नहीं होता तब तक हमारा आंदोलन चलेगा । 


 


 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।