नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी , अंतिम संस्कार हाटपिपलिया में


देवास। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति में सादगी, शुचिता और पारदर्शिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी का रविवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। वही  सरकार ने मध्यप्रदेश में 03 दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है। देर शाम  कमलनाथ ने जोशी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।    25 नवंबर को सुबह 9.30 बजे श्री जोशी जी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर भोपाल में अंतिम दर्शनार्थ रखी जाएगी। एक घंटे पश्चात उन्हें बैरागढ़, सीहोर और आष्टा होते हुए हाटपिपलिया ले जाया जाएगा, जहां अपराहन 3.00 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि श्री जोशी की पार्थिव देह भोपाल से सुबह 11.30 पर दौलतपुर, अगेरा, आशीर्वाद अस्पताल चौराहा से घटियाभाना, अमलाताज, बडियामांडू, देवगढ़ होते हुए हाटपिपल्या पहुंचेगी। श्री जोशी के निधन पर जिलाध्यक्ष श्री पाटीदार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने दी।


म.प्र.पंचायत सचिव संगठन ने दी पूर्व मुख्यमंत्री जोशी को श्रद्धांजलि
राजनीति के राष्ट्रगौरव, अक्षुण्य, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 50 वर्षो से बागली विधानसभा के गौरवशाली नेता, यशस्वी विधायक कैलाश जोशी का स्वर्गवास 24 नवंबर को हो गया। स्व. जोशी के निधन से देश व प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है। म.प्र.पंचायत सचिव संगठन के प्रांताध्यक्ष दिनेश शर्मा, संगठन महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी सहित प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवो ने स्व. जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।  


 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?