सत्ता जाते ही क्षेत्र की बहनों को भूले पूर्व विधायक,,,लगभग 3 वर्षो से नहीं मनाया रक्षाबंधन पर्व...!

सत्ता जाते ही क्षेत्र की बहनों को भूले पूर्व विधायक,,,



 विजेंद्र नागर/सोनकच्छ

रक्षाबंधन पर्व पवित्र त्यौहार माना जाता है जिसमें भाईयों को बहने रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर की पवित्र डोर से जोड़ा जाता है। इसी पवित्र रिश्ते की शुरूआत पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा ने सोनकच्छ क्षेत्र में  प्रारंभ की थी जिसमें नगर व क्षेत्र की तमाम ऐसी बहने जिनके या तो कोई भाई नहीं है या फिर जिनके भाई दूर देशों, दृष्टिहीन बहनें अथवा फौज में हो उन सभी बहनों को पूर्व विधायक वर्मा ने आमंत्रित कर उनके भाई बन राखियाँ बंधवाकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन दिया था।

 मगर अफसोस पूर्व विधायक वर्मा यह वचन केवल सत्ता में रहकर ही निभा पाए। सत्ता हाथ से जाने के बाद पूर्व विधायक वर्मा ने पिछले 3 वर्षो से क्षेत्र में आकर अपनी सैकड़ों बहनों से राखियां नहीं बंधवाई। पूर्व विधायक द्वारा प्रारंभ किया गया रक्षाबंधन पर्व केवल अपने फायदे के लिए पर्व मनाना और फिर अपने हिसाब से बंद कर देना जनता में विचाराधीन प्रश्न है ? पूर्व विधायक ने क्षेत्र की बहनों का विश्वास तोड़ा है जो ढांग-ढकोसने की श्रेणी में आता है। हर बार की रक्षाबंधन पर्व पर यह मुद्दा जनचर्चा का विषय बन जाता है। 







Comments