Posts

Showing posts from January, 2026

रोड चौड़ीकरण नहीं होने से 11 वर्षों में 2063 दुर्घटनाएं, 572 की मौत, 2516 घायल...!

Image
- सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन–जावरा रोड के चौड़ीकरण/फोरलेन की मांग.. - पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पुनः लिखा पत्र भारत सागर न्यूज/नागदा। उज्जैन–जावरा मार्ग पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आगामी सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए धार्मिक श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उज्जैन–जावरा टू-लेन मार्ग के चौड़ीकरण अथवा फोरलेन किए जाने की मांग पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की है। पूर्व विधायक गुर्जर ने पत्र में बताया कि वर्ष 2015 से जुलाई 2025 तक बीते 11 वर्षों में उज्जैन–जावरा टू-लेन मार्ग पर कुल 2063 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 572 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 2516 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला वर्तमान में भी जारी है और लगातार हो रही दुर्घटनाएं शासन-प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा उज्जैन शहर के सभी प्रमुख पहुंच मार्गों को फोरलेन परियोजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की गई है तथा निर्माण कार...

प्ररूप-7 की आपत्तियों के निराकरण के लिए जांच दल का गठन, मतदाता अपने दस्तावेज तैयार रखे

Image
- पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने मीडिया से चर्चा में बताया भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नागदा पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया की वैध मतदाताओ के नाम काटने की फर्जी आपत्तियो को लेकर सैकडों मतदाताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन देकर निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की थी  जिसपर नागदा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतू सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार मधु नायक द्वारा जांच दल का गठन किया गया है जो दिनांक 24/01/2026 से 27/01/2026 तक मतदाताओं के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कर दस्तावेजों की जांच करेगें। पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि जिन मतदाताओ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों/नेताओं द्वारा नागदा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर 3200 से ज्यादा वैध मतदाताओं के नाम काटने हेतू प्ररूप-7 के माध्यम से एकमुश्त एवं थोकबंद आपत्तियां दी गई है जो विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में पात्र पाये गये थे। पूर्व विधायक गुर्जर ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मधु नायक द्व...

पश्चिमी विभोक्ष के कारण मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना

Image
भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। प्रदेश के करीब 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।  आईएमडी के अनुसार 26 जनवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।  मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, अशोकनगर, छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, निवारी, शिवपुरी, मुरैना में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है

भागवत गीता श्रवण करने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है- पं. शर्मा

Image
- धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने भागवताचार्य का पुष्पहार से किया स्वागत भारत सागर न्यूज/देवास। नापाखेड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मप्र शासन से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत द्वारा भागवताचार्य पं. विष्णुदत्त शर्मा का पुष्पहार से स्वागत किया गया।  कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने भागवताचार्य का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत करते हुए कहा, कि भागवत गीता के संदेश मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।  उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को जहां भी अवसर मिले, सत्संग में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। भागवताचार्य पं. विष्णुदत्त शर्मा ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं से नियमित रूप से भागवत गीता का पाठ और श्रवण करने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि इससे व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कथा के दौरान शिवांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

वार्ड क्रमांक 40 में पार्षद बैस द्वारा समाधान शिविर आयोजित

Image
- पेंशन, बीमा और केंद्र–राज्य योजनाओं की दी गई जानकारी, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड क्रमांक 40 में समाधान शिविर का आयोजन क्षेत्रीय पार्षद एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस के द्वारा किया गया। बैस ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वार्डवासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा उन्हें केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। शिविर के दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया और नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।  साथ ही वार्डवासियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम), वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी गई।       शिविर में नगर निगम की ओर से रानी शेख,...

सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा का मूल मंत्र है- पवन बागड़ी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन बागड़ी ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, लाइसेंस बनवाने, और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।  बागड़ी ने बताया कि देवास में 2025 से अब तक 346 मोटर दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 180 से 200 मौतें सर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। संचालक शकील कादरी ने बताया कि यातायात के प्रति जागरूकता करने के लिए  यातायात विभाग पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पवन बागड़ी मुख्य अतिथि के रूप में एवं सूबेदार राहुल सिंह चंदेल, सूबेदार गोविंद सिंह गौड़ भी इस अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे।  टी आई पवन बागड़ी ने बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बहुत ही सामान्य तरीके से गाड़ी तेज चलाने, हेलमेट नहीं पहनने, ...

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Image
  जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।     शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देवास राजेन्द्र कुमार पाटीदार ने शासन द्वारा संचालित बालिका कल्याण से संबंधित योजना की जानकारी दी।  उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, राज्य शासन द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जागरूक किया।  साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से म.प्र.शासन द्वारा संचालित योजना अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया।

अपने हक की लड़ाई लड़ती 60 वर्षीय कमला बाई न्याय के लिए दर दर भटक रही है पर सिस्टम है की तरस ही नहीं करता

Image
भारत सागर न्यूज/खाचरोद/संजय शर्मा । जी हा ये तस्वीर है 60 वर्षीय महिला कमला बाई जो खाचरोद तहसील के बुराना बाद की रहने वाली है जिसके पति रमेश की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है और उसकी दो बेटी जिनका विवाह भी हो चुका है और अब घर में अकेली रहती है परंतु महिला पिछले कई दिनों से खाचरोद तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही है इस भरोसे के साथ की उसे न्याय मिलेगा परंतु न्याय तो दूर उसे हर रोज तहसील कार्यालय से धिक्कार कर बाहर निकाल दिया जाता है। हमारी टीम किस कारण बस तहसील कार्यालय पहुंची तब इस महिला को बाहर बैठा देख अजीब लगा ऐसा नहीं है की ये महिला पहली बार हमें दिखाई दी हमने इस महिला को पहले भी तहसील कार्यालय के बाहर बैठा देखा परन्तु आज हमने इस महिला से जो तहसील कार्यालय के बाहर हाथों में कुछ दस्तावेज लिए बैठे हुए देखा तो हमने उससे पूछ लिया की आप कौन हो और यहां क्यों बैठी हो तो महिला ने अपनी आप बीती बताई महिला ने बताया की महिला का नाम कमला बाई है और उनके पति रमेश जिनका निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका है और घर में दो बेटी है। जिसका विवाह मेने कर दिया मेरी पैतृक भूमि जो करीब तीन बीघा थी जिसके ऊपर पति की मौ...

पीएमश्री शाला में बसंत पंचमी पर विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई

Image
भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपीपल्या। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में शिक्षक - शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा बसंत पंचमी का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुजी राजेन्द्र द्विवेदी और हर्षा जोशी द्वारा मंत्रोच्चार व विधि-विधान पूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।  तत्पश्चात सभी शिक्षकों और छात्राओं द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की गई। उप प्राचार्य अनिल कुंभकार व गुरूजी ने बसंत पंचमी के बारे में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। शिक्षिका प्रीति चौधरी ने अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया... हे मां सरस्वती आपकी अनुपम वीणा की झनकार, भर देती है सूने सूने जीवन में भी कुसुम सी बहार, आपसे है गीत संगीत, आप ही से है सुर और ताल, रखना अपनी शरण में यही प्रीत की है दरकार। हाथ अपने आशीर्वाद का सर पर सदा रखिए मेरे तन और मन को अपनी शरण में लगाए रखिए मेरे अपनी प्रीत की आभा से मन मेरा बना दो स्नेहमयी सुर  साधना की असीम कृपा करिए मां कण्ठ पर मेरे। आपकी कृपा से गूंगा भी बोलने लगता है...

आयुक्त ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया औचक निरीक्षण

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। आयुक्त दिलीप कुमार के निर्देशन में नगर निगम द्वारा जल अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। निगम टीम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है, ताकि जल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। आयुक्त ने वार्डों का भ्रमण करते हुए स्थानीय रहवासियों से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान नागरिकों ने बताया कि नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा पीने का पानी गुणवत्तायुक्त है। निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण - आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ क्षिप्रा स्थित नवीन निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। टेस्टिंग लैब का भी किया निरीक्षण - आयुक्त ने क्षिप्रा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण ...

नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अत्यंत महत्वपूर्ण, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्‍टर सिंह

Image
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास ------------ - कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अन्‍तर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट और साततलाई में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का किया निरीक्षण भारत सागर न्यूज/देवास ।  कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत जल शुद्धिकरण संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर सिंह ने पंपिंग यूनिट, इंटेकवेल, क्लोरीनेशन यूनिट अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने विभागीय अधिकारियों से योजना की सम्पूर्ण कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली कि संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है और पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया कैसे संचालित हो रही है।       कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नेमावर समूह जल प्रदाय योजना जिले की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों एवं कई गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।  उन्‍होंने कहा कि इस योजना को निर्धारित समय-सीमा में...

तराना में नमाज के बाद तनाव, दो पक्षों में झड़प; आगजनी और पथराव

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में शुक्रवार को नमाज के बाद एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। घटना के दौरान असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। उपद्रवियों द्वारा एक बस और कुछ दुकानों में आग लगाने की भी सूचना है। आगजनी और हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।