भाभी की कनपटी पर गोली दागने के बाद देवर ने खुद कर लिया सुसाइड...



देवास। जिले के हाटपीपल्या में देवर ने गोली मारकर भाभी को मौत के घाट उतार दिया। गोली मारने के कुछ समय बाद ही देवर ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी। देवर ने क्लीनिक पर जाकर भाभी पर गोली चलाई। जिसके बाद मौके से फरार गया था। कुछ दूरी पर एक गार्डन में देवर ने खुद को भी गोली मार ली। मौके से पिस्टल व बाइक भी मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हाटपीपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।



जानकारी के अनुसार रीना पति संदीप उम्र 25 निवासी गोपालपुरा हाटपिपलिया रविवार सुबह 10.15 बजे घर से कुछ ही दूरी पर गुरिया रोड स्थित अपने क्लीनिक पर गई थी, रीना ने बीएचएमएस किया है। इस दौरान उसका देवर विजय पिता मोहनलाल क्लीनिक पहुंचा और अपनी भाभी रीना को गोली मार दी। इसके बाद घटना स्थल से बाइक से फरार हो गया। घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 



वहीं घटना के बाद फरार देवर विजय ने कुछ ही दूसरी पर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली। देवर विजय के शव के पास देशी पिस्टल व बाइक बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रीना का पति संदीप भी अस्पताल पहुंचा था बताया गया है कि वह चिप्स का व्यापार करता है। हाटपिपलिया थाना प्रभारी सजनसिंह मुकाती ने बताया कि विजय का आज सुबह खाना बनाने की बात को लेकर रीना से विवाद हुआ था। भाभी को गोली मारने के बाद उसने अपने भाई को कहा कि मैंने भाभी को गोली मार दी है। उसके बाद खुद ने भी गुरिया रोड़ पर जाकर एक गार्डन में गोली मार ली। पुलिस अन्य मामलों में जांच कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया