जन सहभागिता से होगा वनों का संरक्षण, व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया Dewas Forest karyshala

 


देवास, भारत सागर न्यूज ।  विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन सरंक्षक देवास के मार्गदर्शन मे जन सहभागिता से वनों के संरक्षण हेतु मध्यप्रदेश शासन के पुनरीक्षित संकल्प 2021 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे मुख्य रूप से वन मंडल देवास मे पूर्व से कार्यरत वन सुरक्षा समिति , ग्राम वन समिति एवं वन विकास समिति के अध्यक्षों एवं समिति सचिवों को आमंत्रित किया गया। मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन मे स्थानीय समुदायों की भूमिका को अधिक सशक्त बनाने तथा विगत दो दशकों मे हुए वैधानिक बदलावों के साथ सामंजस्य बनाये रखने के लिए एवं वन प्रबंधन मे जन सहयोग प्राप्त करने के लिए नवीन संकल्प पारित किया गया है। नवीन संकल्प मे पूर्व मे निर्धारित वन समिति के गठन हेतु वन क्षेत्र से 5 किमी के परिधि के ग्राम की प्रक्रिया को शिथिल करते हुए  अब कोई भी ग्राम सभा जो वनों का प्रबंधन करना चाहती है ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को भेज सकती है।साथ ही इस संकल्प अनुसार समस्त वन समितियों को अब सामुदायिक वन प्रबंधन समिति के नाम से जाना जाएगा।



कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान व आर्टिसन एग्रोटेक देवास के संचालक उपस्थित हुए। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा वन प्रबंधन एवं संरक्षण मे समितियों के सहयोग की सराहना की एवं वन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। नगर निगम आयुक्त द्वारा वन क्षेत्रों मे समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक क्षेत्र मे वृक्षरोपण पर जोर दिया।



वन संरक्षक देवास पी एन मिश्रा द्वारा बताया गया कि देवास वन मंडल मे वनों के संरक्षण मे समिति सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है एवं समिति सदस्यों के सहयोग से कई बार वन क्षेत्रों मे अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कटाई की रोकथाम संभव हो पाती है तथा मध्यप्रदेश शासन के  इस नवीन संकल्प से सामुदायिक वन प्रबन्ध समितियो को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा नवीन समितियों का गठन भी किया जाएगा ताकि वर्षों से वनों लर निर्भर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके व आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार किया जा सके। कार्यशाला मे नवीन संकल्प के तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुतिकरण अधीक्षक खिवनी द्वारा दिया गया एवं समिति अध्यक्ष व सचिवों के प्रश्नों का समाधान उप वन मंडल अधिकारी कन्नौद, देवास एवं बागली द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?