Dewas News - मातृशक्तियो ने मनाया फागोत्सव, प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोगी बनने का संकल्प लिया

देवास। वार्ड क्रमांक 24 रामनगर तुकोजीराव पवार उद्यान में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा फागोत्सव मनाया गया। महिला मोर्चा की सह कोषाध्यक्ष कुसुम नवगौत्री दीदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त आयोजन में सीनियर मंडल अध्यक्ष नीतू जाधव, मनोरमा सोलंकी, वीणा महाजन, पुष्पलता सोनगरा, मीना भावलकर, आशा राठौर, दुर्गा देवड़ा, प्रीति चौहान, कविता ठाकुर, रेनू गुप्ता, विभा दुबे, दर्पण सोनी सहित योग ग्रुप की सभी मातृशक्तियो ने मिलकर उत्साह व उमंग के साथ रंगारंग रूप से फागोत्सव मनाया। सभी ने संस्था हेल्पिंग हैंड के द्वारा सिंगल प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोगी बनने का संकल्प लिया। संस्था द्वारा सभी मातृ शक्तियों को कपड़े की थैली का वितरण किया गया। कार्यक्रम को स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम संयोजक मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा रितु सावनेर थी। अंत में आभार जिला महामंत्री महिला मोर्चा वीणा महाजन ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!