रात में क्या हुआ अस्पताल में? सुबह मिला महिला का शव....!
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला शासकीय अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सुनीता बड़ोले के रूप में हुई है, जिसने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची कमजोर होने के कारण उसे एनआईसीयू में रखा गया था, वहीं प्रसूता को प्री लेबर रूम में शिफ्ट किया गया था।
रात करीब 12 बजे महिला के पति श्याम बड़ोले को गार्ड ने अस्पताल से बाहर कर दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने शोर-शराबा सुनने के बाद अस्पताल के स्टाफ से संपर्क किया, लेकिन उन्हें सिर्फ इतना कहा गया कि जांच की जाएगी। बाद में जब पति को अंदर बुलाया गया, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नीचे गिरी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।सूत्रों के अनुसार, महिला देर रात पलंग से गिर गई थी और रेंगते हुए दरवाजे तक पहुंची, जहाँ उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। पति और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
मामले में आरएमओ डॉ. अजय पटेल ने कहा कि आसपास की प्रसूताओं को भी महिला के गिरने की जानकारी नहीं लगी। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण हार्ट के पास तरल पदार्थ जमा होना यानी कार्डियक इंफ्यूजन बताया गया है। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में महिला के पति और परिजन रोते-बिलखते नजर आए और उन्होंने न्याय की मांग की। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान सुनीता बड़ोले के रूप में हुई है, जिसने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची कमजोर होने के कारण उसे एनआईसीयू में रखा गया था, वहीं प्रसूता को प्री लेबर रूम में शिफ्ट किया गया था।
रात करीब 12 बजे महिला के पति श्याम बड़ोले को गार्ड ने अस्पताल से बाहर कर दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने शोर-शराबा सुनने के बाद अस्पताल के स्टाफ से संपर्क किया, लेकिन उन्हें सिर्फ इतना कहा गया कि जांच की जाएगी। बाद में जब पति को अंदर बुलाया गया, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नीचे गिरी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार, महिला देर रात पलंग से गिर गई थी और रेंगते हुए दरवाजे तक पहुंची, जहाँ उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। पति और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले में आरएमओ डॉ. अजय पटेल ने कहा कि आसपास की प्रसूताओं को भी महिला के गिरने की जानकारी नहीं लगी। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण हार्ट के पास तरल पदार्थ जमा होना यानी कार्डियक इंफ्यूजन बताया गया है। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में महिला के पति और परिजन रोते-बिलखते नजर आए और उन्होंने न्याय की मांग की।
Comments
Post a Comment