माता-पिता एवं गुरु के चरणों में होता है स्वर्ग- स्वामी सुरेशानंद तीर्थ

- मां चामुंडा सेवा समिति घर-घर जाकर कर रही बुजुर्ग दानदाताओं का सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास।
माता-पिता के चरणों में ही सच्चा स्वर्ग बसता है, उनके आशीर्वाद में ही ईश्वर का वास होता है। इसी संदेश को साकार करते हुए मां चामुंडा सेवा समिति अपने आशीर्वाददाताओं का घर-घर जाकर भावपूर्ण सम्मान कर रही है। इसी प्रकार कार्यक्रम संतश्री सुरेशानंद तीर्थ के सानिध्य में व्यास परिवार के निवास पर हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बड़े आदर और भक्ति भाव से परिवार के वरिष्ठजनों का शाल-श्रीफल, माता चामुंडा की पवित्र चुनरी, स्मृति चिन्ह और पुष्पमालाओं से सम्मान किया।




कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित देवांश तिवारी के मंगलाचरण से हुई, जिन्होंने शास्त्रीय मंत्रोच्चार के साथ वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इसके पश्चात मां गायत्री देवी व्यास, बुआजी सुभद्रा देवी शर्मा सहित परिवार के वरिष्ठ सदस्यों समाजसेवी महेश गीता व्यास, जगदीश आशा व्यास, सुरेश उषा व्यास का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति-

इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा माता-पिता के चरणों में ही सच्चा स्वर्ग है। जो अपने बुजुर्गों की सेवा करता है, वह ईश्वर की सच्ची आराधना करता है। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। 




उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को चाहिए कि वह अपनी जड़ों से जुड़ी रहे, क्योंकि माता-पिता का स्नेह और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। कार्यक्रम में नरेंद्र मिश्रा, पं. मधुसूदन शर्मा, नारायण व्यास, देवकीनंदन समाधिया, रघुनंदन समाधिया, इंदरसिंह गौड़, शंकरलाल शर्मा, राजेश गोस्वामी, शरद अग्रवाल, दीपक गर्ग, अभिषेक अवस्थी, प्रदीप सोलंकी, दर्शन शाह, गौरीशंकर गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, जितेंद्र सिसौदिया, जगदीश वर्मा, मुशाहिद हन्फी, महेश व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया, आभार प्रदर्शन रघुनंदन समाधिया द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा