Posts

Showing posts from April, 2026

भूखी माता मंदिर के पास मिला युवक का नग्न शव, जूते के फीते से गला घोंटने की आशंका

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । धर्मधानी के शांत शिप्रा तट पर मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भूखी माता मंदिर क्षेत्र के पास पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।  सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शुरुआती मंजर देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में कीचड़ और पत्थरों के बीच पड़ा था, जबकि पास में ही ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता करीने से रखा मिला। इस रहस्यमयी और संदिग्ध स्थिति ने पुलिस और स्थानीय लोगों को चौंका दिया है। ​मामले में सबसे बड़ा सुराग मृतक के गले में लिपटा 'शू-लेस' यानी जूते का फीता है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि करीब 24 से 25 साल के इस युवक के गले में बंधे फीते से शक है कि हमलावरों ने इसी का इस्तेमाल कर उसका गला घोंटा है। युवक के माथे पर तिलक भी लगा हुआ था, जो उसके किसी धार्मिक आयोजन या मंदिर दर्शन कर लौटने की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने आसपास के रहवासियों और श्रद्धालुओं से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ​वारदात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाय...