Posts

Showing posts from March, 2026

शहर कांग्रेस ने किया भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। मंगलवार को शहर में निकले भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में जवाहर चौक पर किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके पश्चात जुलूस में शामिल जैन समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।  वहीं समाज के गणमान्य नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, सुजीत सांगते, नीरज नागर, अंकित जैन, दिग्विजय सिंह झाला,  शाहजी हाशमी, रूपेश कल्याने, दिलीप सिंह सोलंकी, ईश्वर हरोड़े, निलेश वर्मा, हरीश गजधर, मोनू चौहान, मोनू शर्मा, रईस कामदार, कमलेश गुप्ता, गुल्लू मंगानी, जस्सू भाई, प्रथम पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

महाकाल क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई, 12 मकान हटाए गए

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने आज बड़ी कार्रवाई की। महाकाल मंदिर के समीप स्थित स्मार्ट पार्किंग स्थल रोड़ पर 15 मीटर चौड़े मार्ग में आ रहे भवनों को निगम द्वारा हटाया गया।  निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मार्ग में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया। इस मार्ग में कुल 14 भवन चिन्हित किए गये थे, जिनमें से 12 भवन मालिकों की सहमति के बाद यह कार्रवाई की गई।  बता दें कि यह सड़क बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग तक बनाई जाएगी, जिससे महाकाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और  स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा और सीएसपी राहुल देशमुख मौके पर मौजूद रहे।

बेरोजगार प्रकोष्ठ में जितेन्द्र मालवीय प्रदेश सचिव बने

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की सहमति से बेरोजगार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुश्री नेहा पालीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा प्रस्तुत प्रदेश पदाधिकारियों और जिलों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।  अनुमोदन उपरांत बेरोजगार प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव पद पर जितेन्द्र मालवीय को नियुक्त किया गया है। मालवीय की नियुक्ति संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।  कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता मालवीय के मनोनयन पर संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार, अंकित जैन, चिंटू घारू, प्रमोद सुमन, रोहित शर्मा, रोहन वाघमारे, राजेश गोंदिया सहित कांग्रेसजनो व इष्टमित्रों ने बधाई दी है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (अंग्रेजी माध्यम), बिरला ग्राम नागदा के भैया-बहनों ने रचा सफलता का कीर्तिमान-

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा । चरित्र, ज्ञान और संस्कार की त्रिवेणी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। कक्षा पंचमी में सभी भैया-बहन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें अंकों के आधार पर अर्जित प्रतिशत में बहिन आशी साहनी (87.5) ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहिन अनुष्का सोनार्थी (81) ने द्वितीय स्थान एवं बहिन आराध्या सोनी (80.2) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बहिन हर्षिता बैरागी ने गणित विषय में 60 में से 60 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। कक्षा अष्टमी में भैया शिवम सोनी (84.6) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहिन अंचल शेर (77.5) ने द्वितीय स्थान एवं बहिन दीप्ति (69.33) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इसके अतिरिक्त बहिन यशिका योगी (68.3) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पांचवीं एवं आठवीं के साथ-साथ अन्य कक्षाओं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, समिति अध्यक्ष राजेंद्र कांठेड़, सचिव गिरधारी सिंह शेखावत सहित समस्त समिति सदस्यों एवं आचार्य परिवार ने सभी ...

महिदपुर में बड़ी लापरवाही! आंगनवाड़ी में बांटी गई एक्सपायरी दवाइयां, विरोध करने पर ग्रामीणों से बदसलूकी

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले महिदपुर तहसील से एक बेहद चौंकाने वाला और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है।  ग्राम डेलची बुजुर्ग के नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में मासूमों और महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ कथित तौर पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां बांटी जा रही थीं, और जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो अधिकारियों ने समाधान के बजाय दादागिरी दिखानी शुरू कर दी। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब आंगनवाड़ी से ग्रामीणों को फोन कर बुलाया गया कि विभाग के अधिकारी सकील मोहम्मद नागोरी निरीक्षण के लिए आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं को जो दवाइयां दी गईं, वे एक्सपायर हो चुकी थीं। जैसे ही ग्रामीणों ने दवाइयों की तारीख देखी और आपत्ति जताई, माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी साहिल मोहम्मद नागोरी ने गलती मानने के बजाय ग्रामीण के हाथ से दवाइयां छीन लीं और उनके साथ बदतमीजी की। हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बड़े अधिकारी बीएमओ शोभना भाबर से फोन पर की। आरोप है कि बीएमओ ने भी समस...

शहर कांग्रेस ने किया भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। मंगलवार को शहर में निकले भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में जवाहर चौक पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई।  इसके पश्चात जुलूस में शामिल जैन समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं समाज के गणमान्य नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।  इस अवसर पर कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, सुजीत सांगते, नीरज नागर, अंकित जैन, दिग्विजय सिंह झाला, शाहजी हाशमी, रूपेश कल्याने,  दिलीप सिंह सोलंकी, ईश्वर हरोड़े, निलेश वर्मा, हरीश गजधर, मोनू चौहान, मोनू शर्मा, रईस कामदार, कमलेश गुप्ता, गुल्लू मंगानी, जस्सू भाई, प्रथम पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

11 तरह के 5 क्विंटल फलो से सजेगा मंदिर, मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

Image
- श्री पंचदेव त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर विजयनगर मे होंगे विविध आयोजन भारत सागर न्यूज/देवास।  सभी के संकट हरने वाले प्रभु हनुमान जी महाराज का पावन जन्म प्रकटोत्सव 2 अप्रैल, गुरुवार को स्थानीय श्री पंचदेव त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर विजयनगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।  मंदिर समिति के नरेन्द्र यादव ने बताया कि मंदिर को 11 तरह के 5 क्विंटल फलो से सजाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5 बजे पूजन, अभिषेक एवं चौला श्रृंगार के साथ होगा। इसके पश्चात सुबह 6 बजे जन्मोत्सव मनाते हुए भव्य आरती की जाएगी।  सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 5 बजे मंदिर पहुंचकर पूजन-अभिषेक एवं आरती में सहभागी बनें। इसी दिन रात्रि 8 बजे से हनुमानजी भक्त मंडल राजौदा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें भक्ति संगीत के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया जाएगा।  विशेष आकर्षण के रूप में मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा, जिसका दर्शन भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मं...

देवास में अभिनव टॉकीज के पास महिला और युवक के अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित अभिनव टॉकीज के पास एक महिला और युवक के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले महिला और युवक के साथ मारपीट की और फिर उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। पीड़ितों के शोर मचाने और आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण घटना की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस को पुरुष वर्ग में स्वर्णिम सफलता

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि, अहमदाबाद गुजरात में मार्च 2026 के अंतिम सफ्ताह में खेली गई, 6 ठी फेडरेशन कप सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस टीम में देवास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष वर्ग के टीम इवेंट्स के फायनल में मेजबान गुजरात को 03 -00 सेट से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। वही महिला वर्ग में मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले में कड़ा संघर्ष करते हुए परास्त होकर कांस्य पदक जीता। मध्यप्रदेश टीम के कोच गौरव कदम एवं मैनेजर प्रीति पवार थी।  प्रदेश के खिलाड़ियों की इस सफलता पर देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ आयुषी देशमुख, उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, सचिव माया सांगते, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी,  श्रीकांत उपाध्याय, जिला संघ अध्यक्ष महेश चौहान, हेमेन्द्र निगम काकू, मनीष जायसवाल,क्रीड़ा अधिकारी भारती नेक्या, प्रवीण सांगते,कमल ठाकुर आदि ने बधाई दी।

देवास में किसानों का प्रदर्शन: मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी दी—मांगें नहीं मानीं तो होगा घेराव...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के खातेगांव में सोमवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।  जिला किसान कांग्रेस एवं ब्लॉक किसान कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सामुदायिक भवन से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और जिला प्रभारी सदाशिव यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का नेतृत्व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान तथा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बरड़ (खातेगांव), राहुल पटेल (कन्नौद), नारायण कुमावत (हरणगांव) और नूर खान (अजनास) ने किया। प्रमुख मांगें - किसानों ने ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं, जिनमें शामिल हैं: 1. सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, अन्यथा घेराव किया जाएगा। 2. गेहूं की तौल प्लेट काटा से की जाए। 3. इंदौर–बुधनी रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित भूमि का बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिया जाए। 4. गेहूं का समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए।...

सीमेंट प्लांट के 300 श्रमिकों की वापसी को लेकर देवास कलेक्ट्रेट मे दिया ज्ञापन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। रीवा जिले के अल्ट्राटेक बेला सीमेंट प्लांट में 2 मार्च से निकाले गए लगभग 300 ठेका श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर कंपनी गेट के सामने धरना लगातार जारी है। इस आंदोलन का 28वां दिन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, नौजवान तथा महिलाओं ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई।  धरना स्थल पर एक आमसभा आयोजित की गई, जिसमें ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड हरिद्वार सिंह ने मुख्य रूप से श्रमिकों को संबोधित किया। उनके साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड संजय नामदेव भी उपस्थित रहे।  सभा में रीवा जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, किसान नेता कॉमरेड गया प्रसाद मिश्रा, एटक यूनियन के उपमहासचिव कॉमरेड राम सरोज कुशवाहा एवं यूनियन अध्यक्ष कॉमरेड अरुण तिवारी ने भी अपने विचार रखे और श्रमिकों के संघर्ष को समर्थन दिया।  धरना दे रहे श्रमिकों की मुख्य मांगों में निकाले गए सभी श्रमिकों को पुनः काम पर रखना, कॉलिंग सिस्टम को बंद करना, 8 घंटे की निर्धारित शिफ्ट लागू करना, अतिरिक्त समय के लिए दोगुना ओवरट...