बागेश्वर धाम में मचा हड़कंप, टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल...!




भारत सागर न्यूज/छतरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए लगे टेंट पर तेज हवा और बारिश का कहर टूटा। सुबह साढ़े सात बजे के करीब बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और टेंट गिर गया।


घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति बन गई। टेंट के नीचे दबे लोगों में से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चौरी गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंट में लगे लोहे के पाइप गिरने से कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। 


यह भी पढ़े :  नेवरी फाटा पर भयानक दुर्घटना: स्कूली एडमिशन से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार...!

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




घटना के बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा शोक व्यक्त किया और बताया कि टेंट पॉलीथिन से बना था, जिसमें पानी भर जाने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। उन्होंने श्रद्धालु की असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।




हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!