Posts

नवांकुर सखी महोत्सव के तहत जन अभियान परिषद के द्वारा किया गया पौधो का वितरण

Image
सोनकच्छ | विजेंद्र नागर हरियाली अमावस्या से प्रारंभ हुए नवांकुर सखी महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को सोनकच्छ तहसील के ग्राम खरसी में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सेक्टर सांवेर सोनकच्छ के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा अंकुरित पौधों के पूजन से हुई। इसके पश्चात समिति अध्यक्ष सीमा मालवीय ने उपस्थित लोगों को पौधों के लाभ, उनके संरक्षण एवं देखभाल के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे पौधों को अपने घर के आसपास लगाएं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर जनता मार्गदर्शित सोशल वेलफेयर समिति के सागरमल मालवीय, जितेंद्र सोलंकी, विजेंद्र सिंह चौहान, नीलेश चोहान, आशा कार्यकर्ता रेखा सोलंकी, कुसुम मालवीय, मंजू प्रजापत सहित ग्रामीण एवं समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

देवास में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, चलित भट्टियां और महुआ लाहन किया नष्ट!

Image
देवास, 29 जुलाई 2025। भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन में देवास जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने प्रतापनगर क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब सामग्री जप्त की। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद चलित भट्टियों को विधिवत नष्ट कर दिया, साथ ही लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन को भी मौके पर नष्ट किया गया। इसके अलावा 20 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध शराब भी जप्त की गई।  यह भी  पढ़ें -  स्वच्छता में अव्वल, व्यवस्था में फिसड्डी – देवास नगर निगम का असली चेहरा...! इस कार्रवाई में कुल 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹44,000 बताई गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक अरविंद, आशीष, सैनिक किशोर, अनिल चौहान और अनिल की सक्र...

पति ने छोड़ा, ससुराल ने पीटा” – पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगा इंसाफ....

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  जिले के बागली क्षेत्र के जेल रोड निवासी एक पीड़ित महिला मंगलवार को अपनी बेटी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता इंद्रसेनराव निमोणकर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।  पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर कार्यवाही की मांग की है।  पीड़िता सुनीता बाई, पति महेश मंगरोलिया ने बताया कि वह शादी के बाद से जेल रोड बागली में निवास कर रही है।  सास के निधन के बाद से ससुराल पक्ष के लोग पति महेश पिता मूलचंद, अन्य अकलेश पिता शोभाराम, शिव पिता बाबूलाल लगातार उसे और बच्चों को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सुनीता ने आरोप लगाया कि पति महेश ने करीब पांच वर्ष पहले उसे बच्चों सहित छोड़ दिया था, और तब से वह अकेली संघर्ष कर रही है। यह भी  पढ़ें -  आईटीआई भवन के निर्माण से मीना बाजार प्रभावित, नए स्थल की तलाश जारी....   प्रताडना से तंग आकर जब उसकी बेटी निकिता थाने में शिकायत देने जा रही थी, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार कलेक्टर कार्या...

साल में सिर्फ 24 घंटे खुलते हैं बाबा नागचंद्रेश्वर के पट, जानिए क्यों इतने खास हैं ये दर्शन?

Image
  भारत सागर न्यूज/उज्जैन ।बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नागपंचमी का पर्व इस बार भी पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। पूजन-अर्चना के बाद से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जो अब तक लगातार बनी हुई हैं। यह दर्शन केवल 24 घंटे के लिए ही होते हैं। नागपंचमी के अवसर पर खुलने वाले इस मंदिर के पट साल में सिर्फ एक दिन के लिए खोले जाते हैं। इसका कारण यह है कि नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकाल मंदिर की ऊपरी मंजिल पर स्थित है और इसकी संरचना अत्यंत प्राचीन एवं संवेदनशील है। लगातार दर्शन की अनुमति से इसके प्राचीन स्वरूप को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, स्थान की सीमितता के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रतिदिन यहां पहुंचने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसीलिए वर्ष में केवल एक बार, नागपंचमी के दिन, यह द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। इस मंदिर में नाग पर विराजमान शिव-पार्वती की दुर्लभ प्रतिमा विराजित है, जिसे देखने की इच्छा हजारों श्रद्धालुओं के म...

आईटीआई भवन के निर्माण से मीना बाजार प्रभावित, नए स्थल की तलाश जारी....

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में प्रतिवर्ष लगने वाला मीना बाजार (मेला) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दशहरा कृषि कला व औद्योगिक प्रदर्शनी के नाम से लगने वाला यह मेला पिछले 15 वर्षों से विकास नगर के पास आईटीआई ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा था। हाल ही में इस मैदान पर आईटीआई का नया भवन बनाने का काम शुरू हो गया है,  जिससे मीना बाजार के आयोजन स्थान को लेकर चिंता बढ़ गई है। वर्तमान में निगम नए स्थान का चयन नहीं कर पाया है, जबकि शारदीय नवरात्रि का आगाज 22 सितंबर से होने जा रहा है। मीना बाजार की स्थापना 85 साल पहले की गई थी, जिसका उद्देश्य शहरवासियों और आसपास के ग्रामीणों को उचित दाम पर सामान उपलब्ध कराना था। पहले यह मेला भोपाल चौराहे पर शिवाजी उद्यान में लगता था, लेकिन वहां विकास कार्य के कारण इसे आईटीआई मैदान पर स्थानांतरित किया गया था। अब, नए भवन के निर्माण के कारण एक बार फिर आयोजन स्थल बदलने की आवश्यकता पड़ी है। इस मेले में लगभग 315 विभिन्न आकार की दुकानें लगाई जाती हैं, जो छोटे व्यापारियों और किसानों के लिए लाभकारी होती हैं। लोग कृषि संबंधी उपकरण, घर-गृहस्थी का सामान, कपड़े, खाने-पीन...

देवास में जांगड़ा समाज की एकजुटता का प्रदर्शन, शिक्षा और नशामुक्ति पर दिया जोर,,,,,,,

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  मप्र जांगड़ा महासभा के तत्वावधान में जिले की प्रतिभाओं के सम्मान एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सामाजिक संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सचिव शिवचरण अंगोरिया, जिलाध्यक्ष नंदलाल हरियाले, तहसील अध्यक्ष महेंद्र खेलवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारियों ने किया। समारोह का शुभारंभ म.प्र. अजाक्स प्रांताध्यक्ष एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (IAS) जेएन कंसोटिया, मप्र जांगड़ा महासभा भोपाल प्रांताध्यक्ष राजेश कुमार बांधेवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटरिया द्वारा गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रसाद मालवीय, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धावरे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक पेठारी, प्रदेश सचिव रमेशचंद बकोरिया, संभाग अध्यक्ष जीआर मालवीय, उपाध्यक्ष रामचंद्र मालवीय, जिला पंचायत सदस्य तरुणा अस्ताया सहित अन्य गणम...

शिक्षा विभाग का दफ्तर खुद बना खतरा, जर्जर भवन में टपकती छतों के नीचे चल रही व्यवस्था ....!

Image
राहुल परमार, देवास, 9425070079  भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास जिले में बच्चों के भवन ही नहीं, खुद जिला शिक्षा अधिकारी का दफ्तर भी जर्जर – बारिश में टपकती छत, गिरते छज्जों के बीच चल रहा काम ! राजस्थान में विद्यालय भवन की छत गिरने की घटना ने पूरे देश में सरकारी स्कूल और शिक्षा विभाग की बिल्डिंगों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। देवास में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं।  यह भी  पढ़ें -  स्वच्छता में अव्वल, व्यवस्था में फिसड्डी – देवास नगर निगम का असली चेहरा...! यहाँ तक कि जिस विभाग पर जिले भर की शैक्षणिक व्यवस्था का दारोमदार है, उसका खुद का भवन ही खस्ताहाल है।  देवास जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। करीब 50 से 60 साल पुराना यह भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह छत से पानी टपकता है, दीवारें भीग चुकी हैं,  छज्जे गिर चुके हैं और कर्मचारी इन्हीं के नीचे बैठकर काम करने को मजबूर हैं। बरसात में हालत और गंभीर हो जाती है। पुराने रिकॉर्ड और फाइलें पानी में भीग जाती हैं, जिससे दस्तावेजों के नष्ट होने का खतरा भी ...

स्वच्छता में अव्वल, व्यवस्था में फिसड्डी – देवास नगर निगम का असली चेहरा...!

Image
राहुल परमार, देवास, 9425070079  भारत सागर न्यूज/देवास।  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर थूक, सीढ़ियों पर पान-गुटखे की पीक, और दीवारों पर गंदगी—देवास नगर निगम का यह दृश्य उस शहर की सच्चाई बयां करता है, जिसे हाल ही में देश का नंबर 1 स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। 5 स्टार रेटिंग और स्वच्छता का तमगा मिलने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि नगर निगम स्वयं अपने भवन को आदर्श बनाएगा, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। नगर निगम कार्यालय की स्थिति विडंबना से भरी है। जहां हर कोने में सफाई का संदेश दिया जाता है,  वहीं निगम भवन की सीढ़ियों के पास मौजूद डस्टबिन के बावजूद लोग खुलेआम थूकते नजर आते हैं। यही नहीं, जिस फ्लेक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें छपी हैं, उस पर भी थूक जम चुका है।  फ्लेक्स के नीचे रखे दस्तावेज बारिश और गंदगी की चपेट में हैं, जिन्हें कोई देखने वाला नहीं है। जब इस दुर्व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से सवाल किए गए, तो हर किसी ने जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टाल दी।  पहले उपयंत्री चंदन सोनी का नाम आया, फिर विजय जाधव और उसक...

सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं लौटाया विभागीय लैपटॉप, अब संविदा नियुक्ति की तैयारी! देवास विकास प्राधिकरण में 'अमानत में खयानत', की शिकायत के बावजूद रिटायर अधिकारी पर फिर से भरोसा क्यों?

Image
राहुल परमार, देवास, 9425070079  भारत सागर न्यूज/देवास। देवास विकास प्राधिकरण में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त अधिकारी मुन्नवर बेग द्वारा विभागीय संपत्ति (लैपटॉप) को सेवानिवृत्ति के बाद भी न लौटाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुन्नवर बेग 30 नवंबर 2024 को उपयंत्री (प्रायोजित सहायक यंत्री) के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके पास विभाग का लैपटॉप एवं उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मौजूद थीं।  इसे लेकर देवास विकास प्राधिकरण द्वारा मौखिक एवं लिखित रूप से कई प्रयास किए गए, किंतु कोई स्पष्ट या समय पर प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। हालांकि प्राधिकरण के सीईओ अभिषेक शर्मा के अनुसार, सेवानिवृत्त अधिकारी ने लैपटॉप लौटा दिया है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कब और किन परिस्थितियों में लौटाया गया। इस अस्पष्टता के चलते विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधि विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 409 के अंतर्गत ‘अमानत में खयानत’ और ‘शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग’ की श्रेणी में आता है। चिंताजनक बात यह भी है कि जिस अधिका...

सावन का तीसरा सोमवार बना भक्ति का पर्व, बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ा जनसैलाब....

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन । सावन के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल की तीसरी सवारी पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ निकाली गई। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस सवारी के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के चंद्रमोलेश्वर स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में “हर हर महादेव” और “जय महाकाल” के जयघोष गूंजते रहे। महाकाल मंदिर के सभा मंडप में शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा विधिपूर्वक पूजन-अर्चन कर सवारी की शुरुआत की गई।  यह भी  पढ़ें -  विधायक मनोज चौधरी ने कावड़ यात्रियों का किया स्वागत, अस्पताल निर्माण में गुणवत्ता के दिए निर्देश... इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने पालकी को कांधा देकर बाबा की सवारी को रवाना किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस दल द्वारा बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सवारी महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पानदरीबा, रामानुज कोट होते हुए रामघाट पहुंची, जहां क्षिप्रा नदी के पवित्र जल से ...