Posts

सोनकच्छ कृषिमंडी में महाशिव पुराण कथा का भव्य समापन...

Image
भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ/विजेंद्र नागर।  सोनकच्छ की कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री महाशिव पुराण कथा का आज विधिवत समापन हुआ। यह धार्मिक आयोजन 18 अगस्त से प्रारंभ होकर 22 अगस्त तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा वाचन पंडित सावन जोशी जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिन्होंने भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व की व्याख्या और शिव पुराण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और शिव आराधना में लीन रहे। समापन दिवस पर विशेष आरती, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार, यह पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा नगरवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का स्रोत बनी, जिसने समाज में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

पत्रकार संघ और नगर पंचायत सी.एम.ओ. ने दिवंगत सूरज बाई चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि💐

Image
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी की माता एवं हाटपीपल्या क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी की दादी स्व. सूरज बाई चौधरी का हाल ही में स्वर्गवास हो गया।  उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पण के क्रम में नगर पंचायत हाटपीपल्या की सी.एम.ओ. प्रमिला ठाकुर सहित पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार नौशाद पटेल, शाकिर मंसूरी, संजू सिसोदिया, आशीष जायसवाल एवं अन्य पत्रकारों ने उनके निज निवास पहुँचकर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।  इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

पांड्या खेड़ी में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार से वार, चार घायल; इलाके में भारी पुलिस बल...!

Image
ब्रेकिंग न्यूज़  भारत सागर न्यूज/उज्जैन। शहर के पांड्या खेड़ी क्षेत्र में आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

👉 सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण, बोले – समय सीमा में पूरे होंगे सभी कार्य...!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट आज उज्जैन पहुंचे और सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार की जा रही चार महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  सिंहस्थ महापर्व 2028 को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 2400 करोड़ रुपए की लागत से कान्ह डायवर्जन डक्ट परियोजना, सिलार खेड़ी एवं सेवर खेड़ी योजना, कान्ह-क्षिप्रा बैराज योजना और क्षिप्रा नदी पर घाट निर्माण योजना चलाई जा रही हैं।  इन सभी योजनाओं पर जल संसाधन विभाग द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।- निरीक्षण के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कान्ह डायवर्जन डक्ट परियोजना और सिलार खेड़ी एवं सेवर खेड़ी योजना का जायजा लिया।  उन्होंने 12 किलोमीटर लंबी बन रही टनल में उतरकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिक...

औद्योगिक क्षेत्र थाना के सामने पीपल के पेड़ की अवैध कटाई, सामाजिक संगठन में आक्रोश...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना के सामने स्थित एक हरे-भरे, विशाल और छायादार पीपल के पेड़ की गुरुवार सुबह अवैध रूप से कटाई कर दी गई। यह पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्त्वपूर्ण था, बल्कि हिन्दू आस्था का भी प्रतीक माना जाता है।सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने इस घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।  उन्होंने कहा कि पीपल के पेड़ की अवैध कटाई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।  इसे भी पढ़ें :-  POP को ना, Eco Friendly Ganesh Ji को हाँ, “माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान” के तहत मप्र जन अभियान परिषद की कार्यशाला का हुआ आयोजन संस्था के अन्य पदाधिकारी सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, प्रकाश सिंह मामा, खुमान सिंह बेस,  लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, सीताराम योगी, गुड्डू मसाले वाला आदि ने भी एक सुर में इस घटना की निंदा की और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।  गौरतलब है कि उच्च न्यायालय द्वारा पीपल और अन्य पेड़ों की अवैध कटाई पर पहले ही सख्त रोक लगाई जा चु...

POP को ना, Eco Friendly Ganesh Ji को हाँ, “माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान” के तहत मप्र जन अभियान परिषद की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Image
भारत सागर न्यूज नेटवर्क, देवास। मप्र जन अभियान परिषद, विकासखंड कन्नौद (जिला देवास) द्वारा सिद्ध माटी गणेश अभियान अंतर्गत संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सतवास में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रेखा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मालवीय, सामाजिक कार्यकर्ता ओम उपाध्याय, सुरेश यादव तथा विद्यालय प्राचार्य आशा जोशी उपस्थित रहे।         कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन व पुष्पार्पण से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीराम जी के दुपट्टे पहनाकर नवांकुर अध्यक्ष दीपक राव, अतुल गुप्ता, हरिओम जारेडा और पवन पुरोहित ने किया। जन अभियान परिषद के परामर्शदाता संतोष जाट ने माटी गणेश बनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पेयजल शुद्ध रखने और आमजन को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।  रेखा शर्मा ने छात्रों और कार्यकर्ताओं से कहा कि “पर्यावरण जीवन का अभिन्न हिस्सा है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। म...

उज्जैन के महिदपुर में खून से सनी ममता – दो मासूमों की हत्या !

Image
 👉 महिदपुर में मां बनी बच्चों की हत्यारी! 👉 आठ महीने और चार साल की बच्ची की हत्या 👉 गांववालों ने मां को रस्सियों से बांधा 👉 वीडियो वायरल – ग्रामीण बोले, मां पर भूत-प्रेत का साया! 👉 पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार 👉 मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात आई सामने 👉 पूरे गांव में दहशत, पूरे जिले में सनसनी उज्जैन जिले के महिदपुर से एक खौफनाक वारदात ने सबको हिला दिया है। तुलसापुर गांव में एक मां ने ममता को कलंकित करते हुए अपने ही दो मासूम बच्चों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। आठ महीने का शिशु और चार साल की बेटी… दोनों को उसी मां ने मौत की नींद सुला दिया, जो उनकी सबसे बड़ी रक्षक मानी जाती है। जब महिला का पति घर पहुँचा तो सामने का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। महिदपुर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हत्या के बाद ग्रामीणों ने महिला को बांध दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ग्रामीण महिला पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहता भी सुनाई दे रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है...

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी हाटपीपल्या की टीचर्स कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का धावा, 8 लाख का माल पार...

Image
भारत सागर न्यूज,  हाटपीपल्या। वार्ड क्रमांक 12 स्थित टीचर्स कॉलोनी में बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरियादी अमित नागर ने पुलिस को बताया कि बदमाश जाली तोड़कर भीतर घुसे और पूजा कक्ष में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब 8 लाख रुपये का सामान ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और देवास से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आसपास के अन्य घरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। घटना स्थल के पास की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद थी, जिसकी शिकायत कई बार नगर परिषद में की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। वारदात के बाद नगर में चर्चा रही कि ऑपरेशन त्रिनेत्रम और नगर परिषद द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बावजूद बदमाश बेखौफ हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कॉलोनी में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विजवाड़ वेयरहाउस चोरी का कांटाफोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार...

Image
  भारत सागर न्यूज,  देवास, 7 अगस्त। थाना कांटाफोड़ पुलिस ने विजवाड़ स्थित वेयरहाउस में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 39 बोरियों गेहूं , एक बोलेरो पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कुल जब्त मश्रुका की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 🔍 चोरी की वारदात और FIR ग्राम विजवाड़ निवासी फरियादी ने थाना कांटाफोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई को वह निजी कार्य से उज्जैन गए थे , और 1 अगस्त की सुबह उन्हें वेयरहाउस के चौकीदार ने सूचना दी कि रात में 45 बोरी गेहूं (प्रत्येक 50 किलो) चोरी हो गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 👮‍♀️ तेजी से हुई कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्...

📰 महाकुंभ से लाए गए पवित्र जल से हुआ बाबा महाकालेश्वर का अभिषेक, डेढ़ किमी लंबी महा जलाभिषेक यात्रा निकली...

Image
भारत सागर न्यूज,  देवास। श्रावण मास के पावन अवसर पर जय श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा 12वीं वर्षगांठ पर भव्य महा जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर की धार्मिक चेतना और श्रद्धा का प्रतीक बनी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। कुं. जयदेव सिंह पवार एवं कुं. पवनसिंह पंवार ने बताया कि इस वर्ष जलाभिषेक हेतु प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया पवित्र जल बाबा महाकालेश्वर बिलावली को समर्पित किया गया। यात्रा की शुरुआत प्रात: 9 बजे माँ क्षिप्रा के तट से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर कांवड़ उठाई और जय महाकाल के उद्घोष के साथ यात्रा में भाग लिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या इस पावन आयोजन में देखी गई। यात्रा एबी रोड , एमजी रोड और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिलावली महाकाल मंदिर तक पहुँची, जहाँ पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक किया गया और महाआरती का आयोजन हुआ। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं अल्पाहार से स्वागत किया गया। मंद...

📰 खाटू श्याम निशान यात्रा में झूमे श्याम भक्त, जयकारों से गूंजा देवास...

Image
  यात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि, भजन-कीर्तन के साथ स्वागत किया गया। पूरा वातावरण "श्याम नाम की जय हो" और "खाटू वाले की जय" के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्तों में भक्ति का ऐसा जोश देखने को मिला कि वे पूरे मार्ग में नाचते-गाते बाबा के नाम में लीन दिखाई दिए। शंकर सिंह राजपूत ने बताया कि यह निशान यात्रा का प्रथम वर्ष है, जिसे भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह यात्रा अब हर वर्ष भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।  मंदिर समिति द्वारा भी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और स्वागत कर अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। भारत सागर न्यूज,  देवास। एकादशी के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। राधा कृष्ण मंदिर, चाणक्यपुरी से बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रातः 10 बजे मंदिर में विधिवत रूप से निशानों की पूजा- yah bhi padhe ...

मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ ट्रेड यूनियन जिलाध्यक्ष बने प्रेम बालोदिया, संभाग अध्यक्ष संजय सांगते ने सौंपा नियुक्ति पत्र...

Image
भारत सागर न्यूज,  देवास। मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ ट्रेड यूनियन की देवास इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। संभाग अध्यक्ष संजय सांगते की सहमति से प्रेम बालोदिया को देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  संभाग अध्यक्ष संजय सांगते ने जवाहर नगर स्थित विकास सिहोते के कार्यालय पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा,  पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। संगठन ने बालोदिया की उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। महासंघ को उम्मीद है कि प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में देवास इकाई और अधिक सक्रिय, सशक्त और संगठित होगी। साथ ही वे संगठन के हितों की रक्षा और कर्मचारियों के कल्याण हेतु प्रभावी रूप से कार्य करेंगे। प्रेम बालोदिया की नियुक्ति पर विकास सिहोते, राजू बंजारे, अजय पाल सांगते, आनंद सांगते, विक्की बंजारे, रोहित दावरे, भारत सिहोते, जितेंद्र बंजारे, जयराज गिल्लोरे, संतोष टॉक, राजेश डुमाने, रवि वेद, नरेंद्र भाटी, अमन पचरोले, सुनील आचार्य, अमन चावरे सहित शहर के समस्त सफाई कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

📰 पोर्टल पर स्वीकृति फिर भी नहीं मिला आवास, जनसुनवाई में लीलाधर ने लगाई गुहार...

Image
  भारत सागर न्यूज,  देवास, टोंकखुर्द।  प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं जब खेड़ी राजपुरा ग्राम निवासी लीलाधर ने जनसुनवाई के दौरान यह गंभीर आरोप लगाया कि पोर्टल पर उनके नाम पर आवास स्वीकृत दिखाया जा रहा है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें आज तक मकान या कोई राशि नहीं मिली। शिकायतकर्ता लीलाधर ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से पंचायत और संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा है, परंतु अब तक उसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए यह कह देते हैं कि “आपको लाभ मिल चुका है।” 🏠 जमीनी हकीकत: न मकान, न पैसा लीलाधर का आरोप है कि मौके पर न तो कोई मकान बना है और न ही उनके खाते में योजना की राशि आई है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि योजना स्वीकृत है, तो राशि कहां और किसके माध्यम से निकाली गई? 🧑‍⚖️ जनसुनवाई में उठी पंचायत स्तर पर जांच की मांग जनसुनवाई के दौरान अमन पूनाचा, विक्की मालवीय, अमित पेरवाल, रुपेश बामनिया, सुनील पेरवाल, यशवंत बगानिया सहित अन्य नागरिक भी उपस्थ...

📰 लीना की डायरी बनी प्रेरणा का स्रोत, मौत के चार माह बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा है यादें...

Image
भारत सागर न्यूज,  उज्जैन।  उज्जैन की रहने वाली लीना वर्मा का निधन हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन उनके विचार, जीवनशैली और लिखी गई डायरी के कारण आज भी वह लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। लीना वर्मा की मृत्यु 22 अप्रैल 2025 को कार्डियक अरेस्ट से हुई थी, लेकिन उनकी सकारात्मक सोच और समाज के लिए समर्पण आज भी लोगों को भावुक कर रहा है। परिजनों के अनुसार, लीना वर्मा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त थीं। उनका निधन भी शिव आराधना करते हुए हुआ। उनके अंतिम क्षणों में उनके हाथों में बाबा महाकाल की तस्वीर थी और वह “ॐ नमः शिवाय” का जाप कर रही थीं। 📘 डायरी में छिपा है इंसानियत का संदेश लीना वर्मा की लिखी डायरी अब परिवार और समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर बन गई है। उन्होंने अपनी डायरी में उन सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया है जो समाज के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं – चाहे वह डॉक्टर हों, सैनिक हों, किसान हों या शिक्षक। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी सराहना की है। 🧒 बेटों के लिए मां की यादें बनीं कला और प्रेरणा लीना वर्मा के दो बेटे, पार्थ और रुद्...