Posts

शाह शक्ति सामाजिक संगठन की बैठक सम्पन्न, रीना चौधरी शहर अध्यक्ष मनोनीत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। शाह शक्ति सामाजिक संगठन की आगामी कार्यक्रमों और महिला संगठन को मजबूत करने परन केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को रामचंद्र नगर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई।  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने इस अवसर पर कहा कि शाह शक्ति सामाजिक संगठन लगातार महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्य भी ज़ोरों पर है। इसी कड़ी में, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाह की अनुशंसा, प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष फुलकुंवर की सहमति पर, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा रायपुरिया ने रीना चौधरी को संगठन के शहर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।  श्रीमती चौधरी के मनोनयन पर ममता, सीमा गुर्जर, रेखा मालवीय, मनोरमा व्यास, विनिता चौधरी, रेखा प्रजापत, पूनम प्रजापत, प्रेमलता झलाया, राजू बाई और सोनाली अगरबत्ती आदि संगठन सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। इन सभी सदस्यों ने श्रीमती चौधरी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

सुनील यादव अ.भा. कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी संगठन आल इंडिया के मप्र अध्यक्ष बने...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। युवा कांग्रेस के नेता सुनील यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया के मुख्य निकाय, मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन संगठन की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने किया है।  अपनी नियुक्ति के बाद, यादव अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। साथ ही, वह मलिकार्जुन खडग़े, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के गतिशील नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।  सुनील यादव के मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उज्जैन विधायक महेश परमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, मनोज राजानी,  जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, मप्र संयोजक संजय रेकवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्ना सरकार, जयराम मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रविंद्र ठाकुर, मदनलाल जेठवा, जेपी डोंगरे, आत्माराम परिह...

फुटकर व्यापारियों की भूख हड़ताल जारी, मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास ने दिया समर्थन

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन में नगर निगम द्वारा महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र से फुटकर व्यापारियों को नगर निगम द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने के  बाद से व्यापारियों के परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है।  व्यापारियों का कहना है कि निगम द्वारा रोटी रोजी छीनने के बाद परिवार भूखा मर रहा है,  इससे तो अच्छा भूख हड़ताल पर रहकर ही मरे। इसी उद्देश्य को लेकर फुटकर व्यापारियों की भूख हड़ताल आज से शुरू हो गई है, जिसका समर्थन मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास ने दिया है। मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास के अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास व्यापारियों के साथ खड़ा है  और उनकी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल में भाग लिया। आगामी 27 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन दौरे पर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा और हजारों की संख्या में व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।  अध्यक्ष मनीष चौहान ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास के व्याप...

अभिभाषकों की एकजुटता – पुलिस प्रताड़ना के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील

Image
- अभिभाषक के घर पुलिस घुसीं अभिभाषकों में नाराजगी एसपी के नाम दिया ज्ञापन भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पुलिस अभिभाषक को प्रताड़ित किये जाने से नाराज़ अभिभाषकों ने आज कन्ट्रोल रूम पर प्रदर्शन कर एसपी के नाम ज्ञापन भेंट किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग रखी।  भैरवगढ़ पुलिस द्वारा अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं उनके परिवार के सदस्यों को बिना वजह प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा अभिभाषक सुरेन्द्र चतुर्वेदी कों दो बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है।  जिससे अभिभाषकों में नाराजगी व्याप्त है।इसी के चलते आज अभिभाषकों ने मण्डल अभिभाषक संघ के बैनर तले एकत्रित होकर पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंच कर प्रदर्शन किया और एसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।  इस दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ओम सारवान सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद रहे।

बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी के विरोध में ज्ञापन सौंपा...!

Image
- देवास में बढ़ते लव जिहाद के मामले में आरोपी पर कठोर कार्यवाही की मांग  भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय बलाई महासंघ और हिंदू संगठनों ने सोमवार को संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में समाजसेवी, दलितों के प्रखर नेता और महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के मद्देनजऱ तत्काल पुलिस सुरक्षा (गनमैन सहित) उपलब्ध कराने एवं देवास शहर में बढ़ते लव जिहाद के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की गई।  महासंघ जिलाध्यक्ष प्रदीप मालवीय ने बताया कि हिंदूवादी विचारधारा रखने वाले परमार को जिहादी मानसिकता वाले संगठनों और असामाजिक तत्वों द्वारा फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियाँ मिल रही हैं।  इसे भी पढ़ें :-  600 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद हाटपीपल्या पहुँची अखंड ज्योत... 11 अगस्त को शाजापुर के ग्राम पनवाड़ी में दिए गए उनके भाषण को तोड़-मरोडक़र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ( The Muslim E Me The King, The Muslim, Muslim World Live आदि) पर वायरल किया गया,  इसे भी ...

600 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद हाटपीपल्या पहुँची अखंड ज्योत...

Image
- अखंड ज्योत लेकर आए युवाओं का पटेल ग्रुप ने किया स्वागत भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या। हाटपीपल्या ग्राम लसुड़िया लाड़ के वीर तेजाजी महाराज युवा मंडल के 19 कार्यकर्ता ग्राम सुरसुरा जिला नागौर राजस्थान से पैदल अखंड ज्योत लेकर आए हैं। इन युवाओं का बजरंग चौराहा के पास पटेल डेरी पर सेंधव समाज के गजेन्द्र पटेल सुनील सेंधव,कान्हा पटेल, रवी सेंधव, व पटेल ग्रुप के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  600 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में दिव्य ज्योत के दर्शन कर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

हाटपीपल्या हादसा:- मंडी चौराहा बना मौत का चौराहा, ट्रॉले की टक्कर से व्यापारी की मौत

Image
-  हाटपीपल्या में ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। देवगढ़ रोड स्थित कृषि उपज मंडी चौराहा पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी रामप्रसाद पाटीदार (55) की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरिया की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रॉले (आरजे-09, जीसी 0216) ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामप्रसाद पाटीदार पाटीदार समाज छात्रावास ट्रस्ट एवं न्यास मंडल के अध्यक्ष होने के साथ ही नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी भी थे।  इसे भी पढ़ें :-  देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- जेल चौराहे से माल से भरा आईसर वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! उनके निधन की खबर मिलते ही नगरभर में शोक की लहर छा गई। बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुँचे। शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मानकुंड में किया गया। घ...

देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- जेल चौराहे से माल से भरा आईसर वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने जेल चौराहे पर कार्रवाई करते हुए माल से भरे एक आईसर वाहन को पकड़ा है। वाहन से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि बायपास पर हो रही कटिंग को रोकने के उद्देश्य से पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।  इसे भी पढ़ें :-  उज्जैन लोकायुक्त पुलिस का शिकंजा, रोजगार सहायक 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार....! इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की गई। वाहन से बच्चों के कपड़े और दवाइयाँ बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील गुदेन और आकाश गुदेन के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी के पास से पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिस पर उसके खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस का शिकंजा, रोजगार सहायक 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार....!

Image
  भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा।  लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने शुक्रवार को आगर जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम पंचायत कवराखेड़ी के रोजगार सहायक भगवान सिंह सोघिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।  जानकारी के अनुसार, रोजगार सहायक ने ग्राम निवासी राजेश दांगी से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की थी।  शिकायत दर्ज होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी को शनि मंदिर क्षेत्र से 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त पुलिस का कहना है  कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

सोनकच्छ कृषिमंडी में महाशिव पुराण कथा का भव्य समापन...

Image
भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ/विजेंद्र नागर।  सोनकच्छ की कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री महाशिव पुराण कथा का आज विधिवत समापन हुआ। यह धार्मिक आयोजन 18 अगस्त से प्रारंभ होकर 22 अगस्त तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा वाचन पंडित सावन जोशी जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिन्होंने भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व की व्याख्या और शिव पुराण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और शिव आराधना में लीन रहे। समापन दिवस पर विशेष आरती, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार, यह पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा नगरवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का स्रोत बनी, जिसने समाज में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

पत्रकार संघ और नगर पंचायत सी.एम.ओ. ने दिवंगत सूरज बाई चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि💐

Image
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी की माता एवं हाटपीपल्या क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी की दादी स्व. सूरज बाई चौधरी का हाल ही में स्वर्गवास हो गया।  उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पण के क्रम में नगर पंचायत हाटपीपल्या की सी.एम.ओ. प्रमिला ठाकुर सहित पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार नौशाद पटेल, शाकिर मंसूरी, संजू सिसोदिया, आशीष जायसवाल एवं अन्य पत्रकारों ने उनके निज निवास पहुँचकर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।  इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।