सुनील यादव अ.भा. कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी संगठन आल इंडिया के मप्र अध्यक्ष बने...




भारत सागर न्यूज/देवास। युवा कांग्रेस के नेता सुनील यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया के मुख्य निकाय, मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन संगठन की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने किया है। 




अपनी नियुक्ति के बाद, यादव अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। साथ ही, वह मलिकार्जुन खडग़े, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के गतिशील नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। 




सुनील यादव के मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उज्जैन विधायक महेश परमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, मनोज राजानी, 




जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, मप्र संयोजक संजय रेकवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्ना सरकार, जयराम मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रविंद्र ठाकुर, मदनलाल जेठवा, जेपी डोंगरे, आत्माराम परिहार, रोहितराय चौहान, राजेश गोंदिया, गोरधन देसाई, रवि पवार, विजय यादव, जुजान सिंह दरबार, पंकज पटेल, 




सुभाष गौरीस, जितेंद्र मालवीय, कांतिलाल सोलंकी, राजेश अहिरवाल, प्रवीण अहीरवाल, अखिलेश मल्होत्रा, दीपक माली, विष्णु माली, कमल जी, बाबू यादव, आशिक भाई, जाहिर मामू, सर्वेश राठौर एवं संतोष माली सहित प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन