शाह शक्ति सामाजिक संगठन की बैठक सम्पन्न, रीना चौधरी शहर अध्यक्ष मनोनीत




भारत सागर न्यूज/देवास। शाह शक्ति सामाजिक संगठन की आगामी कार्यक्रमों और महिला संगठन को मजबूत करने परन केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को रामचंद्र नगर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। 




संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने इस अवसर पर कहा कि शाह शक्ति सामाजिक संगठन लगातार महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्य भी ज़ोरों पर है। इसी कड़ी में, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाह की अनुशंसा, प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष फुलकुंवर की सहमति पर, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा रायपुरिया ने रीना चौधरी को संगठन के शहर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। 




श्रीमती चौधरी के मनोनयन पर ममता, सीमा गुर्जर, रेखा मालवीय, मनोरमा व्यास, विनिता चौधरी, रेखा प्रजापत, पूनम प्रजापत, प्रेमलता झलाया, राजू बाई और सोनाली अगरबत्ती आदि संगठन सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। इन सभी सदस्यों ने श्रीमती चौधरी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा