Posts

Showing posts from March, 2026

पेड़ काटने को लेकर विवाद बाहुबलियों द्वारा परिवार पर हमला तीन लोग गंभीर रूप से घायल...!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। बबूल का पेड़ काटने से नाराज़ कुछ लोगों ने किसान के परिवार पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आज एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।   यह घटना चार दिन पहले राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम जोडमा वीरभाजन में हुई। जहां खेत की मेढ़ पर लगे बबूल का पेड़ काटे जाने को लेकर समीप के खेत मालिक दरियाव सिंह, सोहन सिंह कमल सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर हाकम सिंह, अर्जुन सिंह और धर्मेंद्र सिंह और परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया।  जिन्हें घायल हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की रिपोर्ट राघवी थाना में दर्ज कराई गई है।  लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है उल्टे आरोपी पक्ष के दबाव में आकर पिडित परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। इसको लेकर आज पीड़ित परिवार उज्जैन पहुंचा और पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित प्रेम सि...