पेड़ काटने को लेकर विवाद बाहुबलियों द्वारा परिवार पर हमला तीन लोग गंभीर रूप से घायल...!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। बबूल का पेड़ काटने से नाराज़ कुछ लोगों ने किसान के परिवार पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आज एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।  




यह घटना चार दिन पहले राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम जोडमा वीरभाजन में हुई। जहां खेत की मेढ़ पर लगे बबूल का पेड़ काटे जाने को लेकर समीप के खेत मालिक दरियाव सिंह, सोहन सिंह कमल सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर हाकम सिंह, अर्जुन सिंह और धर्मेंद्र सिंह और परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया। 




जिन्हें घायल हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की रिपोर्ट राघवी थाना में दर्ज कराई गई है। 




लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है उल्टे आरोपी पक्ष के दबाव में आकर पिडित परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया।




इसको लेकर आज पीड़ित परिवार उज्जैन पहुंचा और पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया कि घटना के समय में मौके पर मौजूद नहीं था फिर भी पुलिस ने मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन