लोकसभा भ्रमण का सौभाग्य: देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली में सदन की कार्यवाही का अवलोकन

भारत सागर न्यूज/देवास। देवास क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब माननीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में नागरिकों को दिल्ली स्थित लोकसभा भवन में दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखने एवं लोकसभा भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ।




इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, 




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य सांसदों की उपस्थिति में संसद की कार्यवाही को नजदीक से देखा।




विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर दिए गए महत्वपूर्ण भाषण का श्रवण किया गया, 




जिसने उपस्थित सभी लोगों को देश की नीतियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का एक अनूठा अनुभव प्रदान किया। 




इस ऐतिहासिक अवसर को सभी ने लोकतंत्र के मंदिर में सहभागिता के रूप में यादगार बताया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन