सेन महाराज उद्यान में धूमधाम से मनाया गया गुड़ी पड़वा नववर्ष।
भारत सागर न्यूज/देवास। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर सेन महाराज उद्यान में गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजजनों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर पारंपरिक तरीके से गुड़ी की स्थापना की और नववर्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रकाश पंवार ने कहा कि गुड़ी पड़वा का पर्व हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष इसी तरह सामूहिक रूप से मनाया जाता है, जिससे आपसी भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास देखने को मिला।




Comments
Post a Comment