गुड़ी पड़वा पर दिखी परंपरा की झलक, छतों पर लहराई गुड़ी




भारत सागर न्यूज/देवास। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर गुड़ी पड़वा का पर्व देवास शहर में पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के घर-घर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। 




लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई कर रंगोली सजाई और शुभ मुहूर्त में गुड़ी स्थापना की। छतों और आंगनों में सजी गुड़ी, जिसमें रेशमी वस्त्र, कलश, फूलों की मालाएं और नीम की पत्तियां शामिल थीं, समृद्धि और विजय का प्रतीक बनकर लहराती नजर आई। 




इसी कड़ी में श्रीमती प्रवीणा ठाकुर द्वारा भोपाल चौराहा के पास स्थित निवास पर आकर्षक गुड़ी स्थापित की। जो पारंपरिक सजावट और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण बनी। 




महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन