भगवान शिव की कथा से प्राणी की व्यथा दूर हो जाती है- विदुषी ऋचा गोस्वामी


देवास। हरि अनंत हरि कथा अनंता भगवान शिव देवाधिदेव है। उनकी कथा अनंत है। शास्त्र में वर्णित कथा उनकी कृपा का अंश मात्र है। महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित शिव महापुराण की कथा का श्रवण करने से मनुष्य की हर प्रकार की व्यथा दूर हो जाती है। यहां विचार केला देवी मंदिर में सात दिनों से चल रही शिव महापुराण के विश्राम दिवस पर कथा वाचिका युग विदुषी ऋचा गोस्वामी ने व्यक्त करते हुए भगवान शिव के स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति की कथा का श्रवण कराते हुए ओंकारेश्वर में नर्मदा के तट पर मांधाता पर्वत पर स्थित ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के रहस्यों को प्रकट किया। इसी तरह हिमालय में स्थित केदारनाथ, पुणे के पास सहृाद्री पहाड़ी पर स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के नासिक में त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति में महर्षि गौतम की तपस्या का वर्णन करते हुए गोदावरी नदी के उद्गम का वर्णन किया। रावण द्वारा स्थापित भगवान वेदनाथ के ज्योतिर्लिंग की कथा, दक्षिण में स्थित प्रभु श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा गुजरात प्रांत द्वारकापुरी से पास स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा का वर्णन करते हुए इनके दर्शन मात्र से प्राणियों के कल्याण का मार्ग बताया। भगवान शिव की कथा का श्रवण कराते हुए आपने कहा कि धर्म किसी पार्टी की या संप्रदाय की बबौती नहीं है जो भी श्रद्धा और विश्वास को धारण कर निष्काम भाव से भगवान की आराधना करते हैं। भगवान शिव उनका कल्याण करते हैं। शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं शिव समाधान अनुष्ठान के पवित्र संकल्प के लिए लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के पवित्र विचारों से सिद्धपीठ माँ कैलादेवी धाम पर कराई गई इस सप्त दिवसीय शिव महापुराण का लाभ परोक्ष अपरोक्ष रूप से देवासवासियों को प्राप्त हुआ। रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुई इस कथा में मुख्य यजमान मनोज राजानी की धर्मपत्नी कविता राजानी ने शिव महापुराण की पूजन कर विदुषी ऋचा गोस्वामी एवं मूल पाठ वाले पंडितों का सम्मान किया। समापन अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, वर्षा निगम, संजय कहार, दीपक जैन, विजय जैन, संजय कटारिया, सुधीर शर्मा, ज्योति चितले, पंडित विनोद दुबे, राकेश गुप्ता, चंद्रभानसिंह सोलंकी, अंकित जैन, वंदना पांडे, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने कथा का लाभ लिया। संचालन अनिल गोस्वामी ने किया एवं आभार दीपक गर्ग ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?