सहाकारी समितियों की हड़ताल से गेहूं खरीदी पर संकट, मायूसी में फंसे हजारों किसान !

हड़ताल दसवें भी रही जारी, 19 मई को लाखों कर्मचारी मुख्यमंत्री को सौपेंगे इस्तीफा

देवास। इन दिनों मप्र सहकारी समिति महासंघ के कर्मचारी प्रदेशभर में हड़ताल पर है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण गेहूं बिक्री के लिए किसानों के सामने संकट पैदा हो गया है। जिले के सभी पंजीयन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए सहकारी समितियों पर किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है, लेकिन हड़ताल के चलते किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।  किसानों का पंजीयन बंद है। मप्र सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर चल रही हड़ताल से जिले के 700 कर्मचारी अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर है। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को दसवें दिन भी जारी रही। भरी दोपहरी में जिले के कई कर्मचारी मण्डुक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे। महासंघ के वरिष्ठों ने अपने-अपने विचार रखते हुए मप्र सरकार की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि हर बार सरकार हम लुभावने आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा देती है, लेकिन इस बार हमें अडिग रहना है। जब तक मांगे पूरी नही हो जाती हड़ताल समाप्त नही करना है। कर्मचारियों की हड़ताल 18 मई तक पूरी नही होती है तो 19 मई को प्रदेश के लाखों कर्मचारी व विक्रेता भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफा सौपेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहकारी संघ समितियों के कर्मचारी बरसों से मांग कर रहे हैं कि उन्हें अन्य सहकारी कर्मचारियों के समान दर्जा मिले, समान काम, समान वेतन मिले। लेकिन सरकार इस बात को नहीं मान रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। यह हड़ताल ऐसे समय में शुरू हुई है जब किसान गेहूं बेचने के लिए सोसायटियों में रजिस्ट्रेशन कराते हैं। लेकिन हड़ताल की वजह से रजिस्ट्रेशन का काम बंद हो गया है। इससे किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसकी जिम्मेदार मप्र सरकार है। धरना स्थल पर जिला सहकारी कर्मचारी संघ जिला देवास का भी समर्थन मिला है। इस अवसर पर अशोक नामदेव ने अपना समर्थन पत्र सौंपा। हड़ताल के दौरान महासंघ के इंदर सिंह गौड़ संतोष शुक्ला बहादुर सिंह भाटी बाबूलाल मेहता , प्रकाशचंद्र कारपेंटर, जीवन सिंह राजपूत, राकेश चौधरी, शैलेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह, माखनलाल वर्मा, सोनू पाटीदार, राधेश्याम  डबल चौकी, जीवन गोस्वामी, विक्रम सिंह डबलचौकी, ज्येन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, श्रवण पाटीदार, ललित शर्मा, केवल सिंह, सोनू पाटीदार,  कृष्णपाल सिंह  राजा कटफोड उपभोक्ता संघ से जितेंद्र सिंह सेंधव शैलेंद्र सिंह सेंधव सहित संपूर्ण जिले के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।










Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?