सनाढ्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था की नवीन कार्यकारिणी गठित, पं अरविंद तिवारी जिलाध्यक्ष बने !




देवास। सनाढ्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था जिला देवास की पुरानी कार्यकारिणी भंग की जाकर नवीन कार्यकारिणी का गठन बैठक आयोजित कर किया गया। मण्डी धर्मशाला में सम्पन्न हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था संस्थापक पं. राधेश्याम शर्मा ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। नवीन अध्यक्ष पद हेतु पं अरविंद तिवारी के नाम का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा रखा गया, जिसमें सभी पूर्व कार्यकारिणी एवं नए सदस्यों द्वारा एकमत होकर सहमति प्रदान की गई। इस प्रकार नवीन जिलाध्यक्ष का दायित्व पं. अरविंद तिवारी को सौंपा गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष पं. महेन्द्र स्थापक, शहर अध्यक्ष पं. लक्ष्मीकांत शर्मा, शहर उपाध्यक्ष पं. बिसन शर्मा, सचिव पं. अविनाश तिवारी, सहसचिव पं. नितिन शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं विधि सलाहकार एड. पं. लोकेश जोशी, जिला संयोजक पं. देवकीनंदन समाधिया, सह संयोजक पं. बालकृष्ण दिक्षित, संरक्षकद्वय पं. विरेन्द्र विरथरे, पं. राधेश्याम शर्मा, संगठन प्रभारी पं. राजेन्द्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी पं. अशोक चौबे एवं सदस्य पं. राघवेन्द्र विरथरे, पं. हरिशंकर शर्मा, पं. ओमप्रकाश शर्मा, पं. दिलीप तिवारी को नियुक्ति किया गया। सभी नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। अंत में आभार पं. विरेन्द्र विरथरे ने माना।








Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन