चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर नमन कार्यक्रम किया


 
भारत सागर न्यूज/देवास। अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद स्मृति समिति द्वारा आजाद जी के बलिदान दिवस पर नमन कार्यक्रम सरंक्षक दिलीप सिंह जाधव एवं संचालक मनीष पारीक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत संयोजक गुरुचरण चौधरी ने यशवंतराव व्यायामशाला के अशोक गायकवाड़, भेरूलाल चौधरी, संजय पानसरे सहित समिति के बाड़ा देशमुख, लोकेंद्र शुक्ला समिति के सदस्यों तथा राष्ट्रभक्तों ने नमन प्रस्तुत किया।


                                  आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर यशवंत व्यायाम शाला के उस्ताद भेरूसिंह चौधरी, गुरुचरण पहलवान, पिंटू , मुकेश चावड़ा मनीष सर, लोकेंद्र शुक्ला, मोहन ठाकुर, जितेंद्र चौधरी, सरदार जी, हनुमान पहलवान, मनीष चौधरी, रितेश प्रांजल, प्रजापति जी, सुनील आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया