प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है- पं. बृजकिशोर नागर

- राजीव नगर बिंजाना में आयोजित भावगत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव




भारत सागर न्यूज/देवास। सांवरिया सेठ मित्र मंडल द्वारा राजीव नगर बिंजाना में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। आयोजक मुकेश सोलंकी ने बताया कि 24 फरवरी से घुंसी वाले कथावाचक बृज किशोर नागर के मुखारविंद से चल रही श्रीमद भावगत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। प्रतिदिन भुतेश्वरी खजुर वाले बाबा का शांति हवन प्रातः: 10 से 11 बजे तक हो रहा है। मंगलवार को व्यासपीठ से पं. नागर ने कहा की जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है।



                                                         मनुष्य इस सांसारिक मोह में फस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कथा के दौरान फूलों की होली खेली गई और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। इस दौरान कथा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे शाम को आरती कर प्रसादी वितरित की गई।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन