नारायण विद्या मंदिर के छात्रों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक कर धूम्रपान न करने की दिलाई शपथ

 


भारत सागर न्यूज/देवास। सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम निरंतर रूप से जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरीन शेख़ (जिला नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में चल रहा है। जिसके अंतर्गत शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 मे जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें एचआईवी/एड्स से संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तियों के प्रति लांछन एवं भेदभाव की रोकथाम के लिए एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 के बारे में जानकारी दी। साथ ही एचआईवी/एड्स, एसटीआई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कि एचआईवी क्या हैं, यह किन कारणों से फैलती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता हैं आदि रोकथाम के बारे में बताया गया। एसटीआई तथा एचआईवी की मुफ्त जाँच व उपचार के संबंध में देते हुए आईसीटीसी के बारे में जानकारी दी गई आप जिला चिकित्सालय में जाकर नि:शुल्क एचआईवी की जांच करवा सकते हैं। 




       उपस्थित छात्रों को आईईसी मटेरियल बांटा गया एवं 1097 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। टीबी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि यह किस प्रकार से फैलता है और इसके लक्षणों के बारे में भी बताया। धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देकर धूम्रपान न करने के लिए प्रेरित कर छात्रों को शपथ भी दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ से प्रचार पम्मी नाथ, मनोहर लाल पटेल सर, राधेश्याम सोलंकी, जितेंद्र चौधरी, संस्था एडवांस इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना से परियोजना प्रबंधक सय्यद तस्कीन अली, आशीष सोनी, अजय, कीर्ति, ललिता उपस्थित थे।

Comments