आज का दिन हम सब भारतीयों के लिये गर्व का दिन है-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

 


भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। आज का दिन हम सब भारतीयों के लिए गर्व और प्रसन्नता का दिन है। इस वर्ष संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसके चलते यह वर्ष और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इस महत्व को देखते हुए इस वर्ष को "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" अभियान के रूप में मनाने का निर्णय किया गया है। उक्त उदगार विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने संविधान दिवस पर कन्नौद रोड पर स्तिथ बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहे। उन्होंने कहा की संविधान को देश के हर नागरिक ने अंगीकार किया है। इसलिए संविधान के वास्तविक संरक्षक हम भारत के लोग ही हैं। संविधान जहां एक और नागरिकों को सशक्त करता है, वहीं दूसरी ओर नागरिक भी अपने आचरण और व्यवहार से संविधान का संवर्द्धन और संरक्षण करते हैं। 




          संविधान किसी एक का नहीं बल्कि सभी का संरक्षक है। इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है। देश के हर वर्ग समुदाय और नागरिक का अपने अधिकारों और कर्तव्यों के अनुपालन के लिए सजग और सक्रिय रहना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक समर्पित भाव से संविधान के उद्देश्यों और महत्व को समझे और समुचित पालन के द्वारा संविधान के प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन करे। 




इंजीनियर ने कहा की हम सब का दायित्व है कि संविधान के अनुसार जाति, धर्म, लिंग, भाषा इत्यादि के आधार पर भेदभाव बिना एक सशक्त और समावेशी समाज बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। जरूरी है कि संविधान निर्माताओं द्वारा स्वतंत्र लोकतांत्रिक और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए लंबे संघर्ष और त्याग के बारे में भावी पीढ़ी को परिचित कराया जाए। उपस्तिथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन