मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली...

-फ्रीगंज में हनुमान मंदिर पर मत्था टेका
-मन्दिर में सांसद और पुजारी ने मुख्यमन्त्री पर फूलों की वर्षा कर मनाई होली,




भारत सागर न्यूज/भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी भोपाल में होली का पर्व मनाने के बाद सीधे अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे । यहां वे नागझिरी स्थिति हेलीपेड से फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहुंचने से पहले वे सामने हनुमान मन्दिर में गए। जहां उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष मत्था टेका। इसके बाद मन्दिर में ही सांसद अनिल फिरोजिया और मन्दिर मन्दिर के पुजारी ने मुख्यमन्त्री पर पुष्प वर्षा कर होली खेली। फिर सामने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और होली पर पर्व की बधाई दी।





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा