सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का कलेक्टर ने सम्मान कर दी विदाई




भारत सागर न्यूज/देवास। फरवरी-मार्च 2025 में जिलेभर के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी अपनी अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। जिनका सम्मान समारोह कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह के आतिथ्य में आयोजित किया गया। 



जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती निरूपमा पालीवाल एवं मदन मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए सुरेश चंद्रवंशी, हरिसिंह ठाकुर, गिरिजा नामदेव, कमल सिंह गहलोत, ज्ञानराव काले, मनोहर सिंह ठाकुर, अर्चना व्यास, अय्युब शेख, जोगेन्द्र सिंह भदोरिया, बलराम पंचोली, छतर सिंह ठाकुर सहित 30 अधिकारी/कर्मचारियों का कलेक्टर सिंह ने शाल व पेंशन भुगतान आदेश से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। 



साथ ही जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि इनके उपदान एवं पेंशन का भुगतान पेंशन कार्यालय द्वारा कर दिया गया है। अन्य आगामी नियत पेंशन संबंधित कर्मचारियों के बैंक खाते से उन्हें प्राप्त होती रहेगी। इस अवसर पर पेंशनर्स संघ के गंगा सिंह सोलंकी ने नवागत कलेक्टर से आए हुए पेंशन संघ के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों से भी परिचय कराया। 



इस अवसर पर जिला पेंशन कार्यालय के मनीष कौशल, विश्वकर्मा शिक्षा विभाग की श्रीमती सुनीता, योगेश कुशवाह, हेमंत मीणा, भुर सिंह, सुरेन्द्र एवं पेंशन संघ के पदाधिकारी अरविंद पाण्डे, एसएम लाम्बोरे, देवीशंकर तिवारी, महिपाल सिंह सहित अन्य संघ के पदाधिकारियों व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पेंशनर्स संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने किया एवं आभार योगेश कुशवाह नेे माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....