इंदौर सहित मध्य प्रदेश के 16 जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार




भारत सागर न्यूज/भोपाल। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र और विभिन्न मौसम प्रणालियों के कारण यह बारिश होने के आसार हैं। यह सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है।




इन जिलों में होगी ज्यादा बारिश:- 
भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा।
शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पचमढ़ी में 10 मिमी, मंडला में 5 मिमी, सिवनी में 2 मिमी, छिंदवाड़ा में 1 मिमी और नर्मदापुरम में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, सिवनी, राजनांदगांव होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है।
इसके अलावा,
  • दक्षिण-पश्चिमी बिहार और झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
  • एक द्रोणिका कम दबाव क्षेत्र से लेकर दक्षिणी महाराष्ट्र तक फैली है, जो छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होकर गुजर रही है।
  • उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय है।
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार, इन विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रविवार से प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे मौसम में ठंडक और नमी बढ़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन